{"_id":"65bc61da2f4ed93f100b09f5","slug":"another-thief-who-stole-grains-from-karauli-agricultural-produce-market-arrested-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: करौली कृषि उपज मंडी से अनाज चुराने वाला एक और चोर गिरफ्तार, पूछताछ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: करौली कृषि उपज मंडी से अनाज चुराने वाला एक और चोर गिरफ्तार, पूछताछ जारी
Fri, 02 Feb 2024 09:00 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 02 Feb 2024 09:00 AM IST
सार
उपज मंडी में हुई चोरी की घटना की जांच के लिए दो टीमों का गठन किया गया था। टीम ने घटनास्थल समेत आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करौली कोतवाली पुलिस ने करीब 20 दिन पहले कृषि उपज मंडी से अनाज के कट्टों को चोरी करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ कर आरोपी से उसके साथियों का पता लगाने में जुटी है। इससे पहले पुलिस इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र सिंह ने बताया की मंडी से बाजरे के 28 कट्टों को चोरी करने के आरोप में लवकुश मीना पुत्र पतराम मीना (21) निवासी करई थाना मामचारी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सुरेंद्र सिंह ने बताया कि 14 जनवरी को महेंद्र कुमार गुप्ता पुत्र चमर लाल गुप्ता निवासी वैशाली ने कोतवाली में एक रिपोर्ट दर्ज कराई थाी। जिसमें बताया था कि अज्ञात चोर नई कृषि उपज मंडी की गोयनका ट्रेडिंग कंपनी, राजेन्द्र कुमार, महेन्द्र कुमार, जगन्नाथ ट्रेडिंग कंपनी और महेन्द्र कुमार सोनू कुमार की दुकानों से अनाज के 28 कट्टों को रात में चोरी कर ले गए। इस दौरान चारों ने सीसीटीवी कैमरे के तार भी काट दिए थे।
विज्ञापन
मामला दर्ज कर थानाधिकारी हेमेंद्र चौधरी के निर्देशन में दो टीम गठित की। घटनस्थल सहित आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। दोनों टीम अज्ञात चोरों और चोरी गए माल की तलाश के लिए रवाना हुई। संदिग्ध व्यक्तियों की टावर लोकेशन के आधार पर तलाश की। पुलिस ने पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर गिरफ्तार किया। शिव कॉलोनी करौली से आरोपी को दस्तयाब कर जांच के बाद गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने नई कृषि उपज मंडी से 12-13 जनवरी की मध्यरात्री में दुकानों से बाजरे के कट्टों की चोरी करना कबूल किया है। पुलिस आरोपियों के बाद माल बरामद कर चुकी है।