{"_id":"64788bceefa4a735a002b403","slug":"angered-by-husband-going-to-work-married-woman-commits-suicide-in-dholpur-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मजदूरी करने MP जा रहे पति को रोक रही थी पत्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मजदूरी करने MP जा रहे पति को रोक रही थी पत्नी
Thu, 01 Jun 2023 05:45 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 01 Jun 2023 05:45 PM IST
सार
पति के काम पर जाने से नाराज एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका का पति मध्यप्रदेश में मजदूरी करता था। महिला उसे दो दिन घर पर रुकने के लिए कह रही थी, लेकिन वह काम पर चला गया। जिसके बाद विवाहिता ना ये कदम उठाया।
विज्ञापन
शव को पीएम के लिए ले जाता अस्पताल का स्टाफ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धौलपुर के सदर थाना क्षेत्र के नकटपुरा गांव में गुरुवार को एक महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। जानकारी लगने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के पहुंचने से पहले मृतका के परिजन उसका शव बिना पीएम के घर ले जाने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्तें में ही रोक लिया। जिसके बाद पीएम कराकर उन्हें शव सौंप दिया गया। बताया जा रहा है कि मृतक विवाहिता पति के मजदूरी पर जाने से नाराज थी।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि बताया कि मृतक महिला राजकुमारी (28 साल) पुत्री रामकिशन निवासी रूपवास भरतपुर की शादी नकटपुरा गांव के राजवीर कुशवाहा से डेढ़ साल पहले हुई थी। महिला का पति और ससुर मध्यप्रदेश में खान पर मजदूरी करते थे। परिजनों ने बताया कि गुरुवार सुबह महिला का पति राजवीर मजदूरी करने के लिए घर से जा रहा था। इस दौरान महिला ने उसे 2 दिन काम पर ना जाने के लिए कहा, लेकिन राजवीर चला गया। जिससे नाराज होकर वह अपने कमरे में गई और फांसी लगा ली।
घटना के बाद महिला की पीहर पक्ष के लोगों को बुलाया गया। दोनों पक्षों ने महिला के स्वेच्छा से फांसी लगाने की बात पुलिस से कही। पुलिस ने आत्महत्या का मर्ग दर्ज करते हुए शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया।