Rajasthan: अलवर के युवा नेताओं ने कांग्रेस छोड़कर थामा आप का हाथ, मिश्रा का दावा-10-12 विधायक भी संपर्क में
ऋषि भर्तहरि मत्स्य विश्वविधयालय के नव वर्तमान अध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने कहा कि मैंने कांग्रेस की दमनकारी नीति से परेशान होकर आप ज्वाइन किया है। इसके साथ ही विनय मिश्रा ने कहा कि कई नाराज कांग्रेसी विधायक उनसे संपर्क में बने हुए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलवर के ऋषि भर्तहरि मत्स्य विश्वविधयालय के नव वर्तमान अध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर लिया। युवा नेता सौरभ चौधरी, रितेश खंडेलवाल, अलवर जिले के वरिष्ठ नेता दीपक मिश्रा और विष्णु चावड़ा ने भी आप ज्वाइन कर लिया। इस दौरान आप के राजस्थान प्रभारी विनय मिश्रा और संगठन मंत्री दुष्यंत यादव की मौजूद रहे।
सुभाष गुर्जर ने बताया कि कांग्रेस और भाजपा की दमनकारी नीतियों, चाटुकारिता, कार्यकर्ताओं की अनदेखी, भाई भतीजावाद, परिवारवाद, वंशवाद आदि से परेशान हो गया था। मैंने आम आदमी पार्टी की विचारधारा और केजरीवाल मॉडल से प्रभावित होकर आप की सदस्यता ग्रहण की।
आप प्रभारी विनय मिश्रा ने अनौपचारिक बातचीत करते में बताया कि लगभग 10 से 12 विधायक उनसे निरंतर संपर्क में बने हुए है, जो समय आने पर अपनी स्थिति का खुलासा कर सकते हैं। मिश्रा के अनुसार कुछ विधायक हैं, जो कहीं और से पीसीसी मेंबर बनाए जाने से नाराज हैं और आप के संपर्क में बने हुए हैं।