फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Union Minister Bhupendra Yadav paid tribute to ASI Surendra Ola

Alwar: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने ASI ओला को दी श्रद्धांजलि, CM के काफिले में हुई दुर्घटना में गई थी जान

Mon, 23 Dec 2024 11:33 AM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Mon, 23 Dec 2024 11:33 AM IST
सार

Alwar: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव कल नीमराणा पहुंचे और काठ का माजरा गांव में मृतक एएसआई सुरेंद्र ओला को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने परिवार जनों को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
Union Minister Bhupendra Yadav paid tribute to ASI Surendra Ola
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव नीमराना के माजरा काठ गांव पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री के काफिले में दुर्घटना के दौरान दिवंगत ASI सुरेंद्र सिंह ओला को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिजनों को इस दुखद घटना पर शोक संवेदना प्रकट की और हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री यादव ने परिजनों की मांगों को लेकर आश्वासन दिया और कहा कि वह मुख्यमंत्री से बात कर हर संभव मदद करेंगे।
विज्ञापन


इस अवसर पर बहरोड प्रधान प्रतिनिधि बस्तीराम यादव, बलवान यादव, भाजपा नेत्री अंजली यादव, नीलम यादव, जिला पार्षद वेदप्रकाश, जोगेंद्र ओला, सुमित ओला सहित कई भाजपा नेता उपस्थित रहे। इससे पूर्व केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव खाटू श्याम धाम पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की और देश की उन्नति, सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। इसके बाद केंद्रीय मंत्री यादव राजस्थान के पाउटा में स्थित श्री बाबा बालनाथ आश्रम पहुंचे, जहां वर्षभर चल रहे 108 कुंडीय संवत्सर मृत्युंजय रुद्र महायज्ञ में आहुति दी। उन्होंने मंदिर दर्शन कर बाबा बस्तीनाथ महाराज से आशीर्वाद भी प्राप्त किया।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव आज सोमवार को अलवर में रहेंगे और आज पूरे दिन उनके अनेक कार्यक्रम होंगे। वे सुबह साढ़े नौ बजे मिनी सचिवालय में राजीविका कैंटीन का उद्घाटन करेंगे। सुबह दस बजे जिला परिषद में दिशा बैठक में भाग लेंगे। इसके बाद दोपहर एक बजे ढाई पेड़ी अहिंसा सर्किल के पास पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की मूर्ति का अनावरण करेंगे। इस कार्यक्रम में चरण सिंह के पुत्र और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी भी शामिल होंगे। केन्द्रीय मंत्री यादव शाम चार बजे राजगढ़ के पाड़ा, मांछड़ी और डोरोली पंचायत, नया गांव में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में भाग लेंगे। इसके बाद शाम पांच बजे राजगढ़ कस्बे में स्वागत द्वार का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed