फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Two died due to truck hit students in Alwar

Rajasthan: अवैध खनन से भरे ट्रैक्टर ने दो छात्रों को कुचला, मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम

Fri, 21 Oct 2022 09:11 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: रोमा रागिनी Updated Fri, 21 Oct 2022 09:11 AM IST
सार

दोनों छात्र कक्षा 12वीं के छात्र थे। दोनों बाइक से अलवर जा रहे थे, तभी रास्ते में ट्रैक्टर ने कुचल दिया। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Two died due to truck hit students in Alwar
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media

विस्तार

अलवर के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र के सताना-श्याम गंगा मार्ग पर गुरुवार शाम अवैध खनन से भरे ओवरलोड ट्रैक्टर ने दो युवकों को कुचल दिया। दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर चालक भागने लगा, जिसे ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मृतक देवेंद्र सिंह राजपूत पुत्र महेश सिंह 19 साल का था। वहीं साहिल पुत्र हुसैन खां की उम्र 18 साल थी। दो युवक गांव बिलेटा के रहने वाले थे। दोनों अलवर शहर में 12वीं में पढ़ते थे। गुरुवार शाम करीब साढ़े 4 बजे दोनों युवक बाइक से अलवर के लिए निकले थे। इसी दौरान अवैध खनन से भरे ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनों की मौत हो गई। मृतक देवेंद्र तीन बहनों का इकलौता भाई था। जबकि साहिल के दो भाई और एक बहन है। दीवाली में घर का चिराग बुझ गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed