{"_id":"653e553ccd3018834b025103","slug":"tires-worth-rs-70-thousand-stolen-from-transport-company-in-alwar-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar: ट्रांसपोर्ट कंपनी से 70 हजार रुपये के टायर चोरी, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar: ट्रांसपोर्ट कंपनी से 70 हजार रुपये के टायर चोरी, पुलिस जांच में जुटी
Sun, 29 Oct 2023 06:21 PM IST
शबाहत हुसैन
Tires worth Rs 70 thousand stolen from transport company in alwar
Tires worth Rs 70 thousand stolen from transport company in alwar
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 29 Oct 2023 06:21 PM IST
सार
Alwar: रामंगज मंडी स्थित ट्रांसपोर्ट कंपनी के ऑफिस से शनिवार रात को चोर 70 हजार रुपए के टायर चोरी कर ले गए। सुबह ऑफिस पहुंचने पर चोरी का पता चला।
विज्ञापन
ट्रांसपोर्ट कंपनी से 70 हजार रुपये के टायर चोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलवर शहर में रामंगज मंडी स्थित ट्रांसपोर्ट कंपनी के ऑफिस से शनिवार रात को चोर 70 हजार रुपए के टायर चोरी कर ले गए। बता दें कि सुबह ऑफिस पहुंचने पर चोरी का पता चला। चोर 7 बड़े टायर चोरी कर ले गए। जिसके बाद सुबह पुलिस को सूचना दी गई। लेकिन हैरानी की बात ये है कि अभी चोरों का पता नहीं चला है।
विज्ञापन
व्यापारियों में रोष
रामगंज स्थित राज लक्ष्मी ट्रांसपोर्ट कंपनी के कर्मचारी मुकेश कुमार सैनी ने बताया कि कंपनी के ऑफिस से रात को चोर 7 टायर चोरी कर ले गए। चोर गोदाम का रोशनदान तोड़कर अंदर घुसे और केवल टायर चोरी कर ले गए। पहले भी यहां आसपास से चोरी हो चुकी है। घटना से आसपास के व्यापारियों में रोष है। उनका कहना है कि शहर में आए दिन चोरी होने लगी है।
विज्ञापन