फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   The remaining killers of the BJP leader are out of the reach of the police

Alwar News: पुलिस की पहुंच से दूर भाजपा नेता के शेष बचे हुए हत्यारे, परिजन मंत्री संजय शर्मा से मिले

Wed, 02 Oct 2024 03:38 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 02 Oct 2024 03:38 PM IST
सार

Alwar: अलवर के नारायणपुर थाना क्षेत्र में भाजपा नेता यासीन खान की हत्या के मामले में पुलिस ने अभी तक शेष बचे आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। इसके चलते उनके परिजन आज मिनी सचिवालय पहुंचे और वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा को ज्ञापन सौंप कर शेष आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

विज्ञापन
The remaining killers of the BJP leader are out of the reach of the police
मंत्री से मिले परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा नेता यासीन खान के भतीजे असगर ने बताया कि अभी तक पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है और ग्यारह आरोपी अभी फरार है। ये बचे हुए आरोपी आए दिन धमकी दे रहे हैं कि जैसे तुम्हारे चाचा यासीन खान का हाल किया था वैसे ही तुम्हारे परिवार वालों का बुरा हाल कर देंगे।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि 4 महीने से यासीन खान की हत्या के बाद से पुलिस के चक्कर लगा रहे हैं। यासीन के परिवार वालों ने बताया कि अभी तक उनके परिवार को न्याय नहीं मिला है, इसलिए वे लोग आज मंत्री संजय शर्मा से मिले और शेष आरोपियों को गिरफ़्तार करने की मांग की गई।
विज्ञापन


उधर मंत्री संजय शर्मा से मृतक के परिजन मिले और घटना के बारे में ज्ञापन देकर शेष आरोपियों की मांग की गई। इस पर वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने तत्काल जयपुर रेंज आईजी अजयपाल लांबा से फोन पर वार्ता कर पूरी घटना के बारे में जानकारी देकर जल्द ही शेष बचे आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय शर्मा ने कहा कि जब तक यासीन खान के हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया जाता और परिवार को न्याय नहीं मिल जाता तब तक इन लोगों को सुकून नहीं मिलेगा। यासीन के भतीजे असगर ने बताया कि वे लोग खुले आम धमकियां दे रहे हैं और कह रहे है कि जैसे तुम्हारे चाचा को मारा है, वैसे तुम्हारे परिवार से दो तीन को और मारेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed