{"_id":"6677bdb470a5ff8ae2027e75","slug":"the-body-of-a-confectioner-was-found-in-a-drain-in-alwar-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: अलवर में नाले में मिला हलवाई का शव, मुंह कीचड़ में धंसा था; इलाके में फैली सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: अलवर में नाले में मिला हलवाई का शव, मुंह कीचड़ में धंसा था; इलाके में फैली सनसनी
Sun, 23 Jun 2024 11:46 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 23 Jun 2024 11:46 AM IST
सार
Rajasthan: अलवर के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस कंट्रोल रूम और बस स्टैंड के निकट समोसे बनाने का काम करने वाले हलवाई का शव नाले में मिला। शव का पता लगने पर इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
पुलिस कंट्रोल रूम के समीप व बस स्टैंड के मुख्य ग्रेड के सामने अशोक टॉकीज स्थित एक समोसे कचोरी बनाने से जुड़े हलवाई की लाश रविवार सुबह नाले में मिली। मृतक का मुंह नाले में घुसा था और पैर थोड़ा बाहर की तरफ थे। जब उसे बाहर निकाला तो पूरा चेहरा कीचड़ से लिपटा था।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने उसके मुंह पर पानी डाला। उसके बाद शव की पहचान हो सकी। पता लगा कि मृतक कचौरी वाले के यहां काम करता था। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक का नाम कुबेर है। यह शंभू कचोरी ठेले वाले के पास काम करता है। यह भी पता लगा कि हलवाई शराब पीता था। अब पुलिस मामले की जांच में लगी है। दुकानदार से भी पूछताछ की जा रही है। मृतक के परिवार का पता लगा कर परिजनों को बुलाने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन