{"_id":"643a234a757ad651f6009e06","slug":"smugglers-took-away-four-cows-from-gopal-talkies-in-alwar-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar: गोपाल टॉकीज के पास से चार गाय खोल ले गए तस्कर, पांच दिन में पशु तस्करी के पांच मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar: गोपाल टॉकीज के पास से चार गाय खोल ले गए तस्कर, पांच दिन में पशु तस्करी के पांच मामले
Sat, 15 Apr 2023 09:38 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 15 Apr 2023 09:38 AM IST
सार
गोपाल टॉकीज के पास एक घर से चार गाय खोलकर उठा ले गए पशु तस्कर। घटना की जानकारी के बाद भी पुलिस नाकाबंदी न होने से पशुपालकों ने नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुए पशु तस्कर
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
अलवर शहर में इन दिनों पशु तस्कर पूरी तरह सक्रिय हैं। कुछ दिनों से लगातार शहर में पशु तस्करी के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बीती देर रात सामने आया। गोपाल टॉकीज के पास एक घर से तस्कर चार गायों को गाड़ियों में भरकर ले गए। घटना की भनक लगते ही पशुपालकों ने उनका पीछा किया और पुलिस को सूचना दी। पशुपालकों लगातार उनका पीछा करते रहे फिर भी तस्कर उनको चकमा देकर फरार हो गए। पशुपालकों का आरोप है पीछा करने के दौरान पुलिस की कहीं कोई नाकाबंदी नहीं मिल, जबकि उन्होंने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले कुछ दिनों से लगातार जारी है गौ तस्करी
अलवर शहर में पिछले कुछ दिनों से लगातार गौ तस्करी की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिसमें उन्होंने बताया कि पिछले पांच दिन में शहर के एरोड्रम रोड, अशोका सर्किल, मनी, कावड़, नयाबास सूर्य नगर आदि कई क्षेत्रों से गायों को ले जाने का काम तस्करों ने किया है।
विज्ञापन
गौ तस्करी की घटना से गोपालकों में रोष
अलवर शहर में लगातार हो रही गौ तस्करी के चलते गोपालकों में रोष बना हुआ है। उनको भय सता रहा है कि तस्कर उनकी गायों को अपना निशाना न बना लें। एहतियात के तौर पर रात में भी कई बार जाग-जाग कर अपने पशुओं को देखते हैं।