{"_id":"675abd527dc8a463b805e35b","slug":"rs-37-lakh-looted-from-businessman-in-khairthal-the-scoundrels-ran-away-on-a-bike-alwar-news-c-1-1-noi1339-2409004-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News: खैरथल में व्यापारी से 37 लाख की लूट, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: खैरथल में व्यापारी से 37 लाख की लूट, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी
Thu, 12 Dec 2024 07:29 PM IST
अलवर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: अलवर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 07:29 PM IST
सार
अलवर के खैरथल में एक व्यापारी से 37 लाख रुपए के गहने लूट लिए गए। बदमाश देसी कट्टों से लैस थे। लूट के बाद बदमाश बाइक से मातोर रोड की तरफ भागे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
अलवर के खैरथल में बदमाशों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। आए दिन बदमाश किसी ना किसी घटना को अंजाम दे रहे हैं। ऐसी ही एक घटना खैरथल के रेलवे स्टेशन के पास घटी। इसमें एक कारोबारी से करीब 37 लाख के सोने के आभूषण और नकदी लूट ली गई ।
अलवर के शिवाजी पार्क निवासी पीड़ित व्यापारी नवीन खंडेलवाल ज्वैलरी की दुकानों में सोने के आभूषणों की सप्लाई का काम करते हैं। उनके साथ ये घटना घटी है। पीड़ित व्यापारी ने बताया कि वो सुबह जयपुर भटिंडा पैसेंजर ट्रेन से खैरथल गए थे। खैरथल में अपना काम खत्म करने के बाद वे नवीन बावल (हरियाणा) गए। वहां से नगदी लेकर वापस शाम चार बजे खैरथल पहुंचे ।खैरथल में कुछ और रुपयों का कलेक्शन किया। फिर यहां से करीब आधा किलो सोने के आभूषण लिए जो अपने बेग में उन्होंने रख लिए।
व्यापारी नवीन खंडेलवाल शाम सात बजे वापस अलवर आने के लिए खैरथल रेलवे स्टेशन के रास्ते पर चल दिए। जब वे चूड़ी मार्केट के सामने रेलवे लाइन पार करके प्लेटफार्म दो पर पहुंचे, तब दो युवकों ने उनको रोका। युवक जयपुर जाने के लिए ट्रेन के बारे पूछने लगे। तब अचानक दो बदमाशों ने उनका बेग लेने का प्रयास किया। जब उन्होंने इसका विरोध किया तब बदमाशों ने देशी कट्टा निकाल लिया। व्यापारी ने जब शोर मचाया तो बदमाशों ने हथियार दिखाकर उनको दूर किया। बेग छीनने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
व्यापारी के अनुसार दो बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है जबकि इनका तीसरा साथी बाइक स्टार्ट करके खड़ा हुआ था।लूट के बाद दोनों बदमाश उस बाइक पर बैठ कर भाग गए। पुलिस के अनुसार वो पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है।