Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Rajasthan: Kuldeep wanted across five police stations in three districts arrested after evading police

राजस्थान: 47 दिन तक पुलिस को देता रहा चकमा, तीन जिलों के पांच थानों में वांछित कुलदीप गिरफ्तार

Sun, 29 Nov 2026 09:25 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खैरथल-तिजारा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खैरथल-तिजारा Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 29 Nov 2026 09:25 AM IST
सार

खैरथल-तिजारा पुलिस ने अपहरण, फिरौती और डकैती के मामलों में वांछित 23 वर्षीय कुलदीप उर्फ चन्दू को गिरफ्तार किया है। आरोपी तीन जिलों के पांच थानों में दर्ज मामलों में वांछित था और 47 दिनों से ठिकाने बदलकर गिरफ्तारी से बच रहा था।

विज्ञापन
Rajasthan: Kuldeep wanted across five police stations in three districts arrested after evading police
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खैरथल-तिजारा के ततारपुर थाना पुलिस ने तीन जिलों के पांच थानों में वांछित 23 वर्षीय आरोपी कुलदीप उर्फ चन्दू को गिरफ्तार कर लिया। अपहरण, फिरौती और डकैती के मामलों में शामिल यह आरोपी पिछले 47 दिन से गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। पुलिस ने तकनीकी सूचना और मुखबिरों से मिली सटीक जानकारी के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रेस करके यह सफलता हासिल की।
विज्ञापन


ठिकानों पर दबिश देकर दबोचा
पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देश पर वांछित अपराधियों को पकड़ने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत विशेष टीम का गठन किया गया था। ततारपुर थानाधिकारी महावीर सिंह शेखावत के नेतृत्व में गठित इस टीम ने आरोपी के संभावित ठिकानों का पता लगाया। इसके बाद पुलिस टीम ने ततारपुर थाना क्षेत्र में संभावित स्थानों पर दबिश देकर आरोपी को दबोच लिया। इस कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक हंसराज यादव, हेड कांस्टेबल सत्यपाल, कांस्टेबल राजाराम और बजरंगलाल शामिल रहे। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी कुलदीप को आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई के लिए खैरथल थाना पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


पांच थानों में दर्ज हैं केस
गिरफ्तार आरोपी कुलदीप उर्फ चन्दू ततारपुर थाना क्षेत्र के बडली गांव का निवासी है और उसके पिता का नाम रोहिताश है। वह खैरथल थाने में दर्ज एक मामले में 12 अक्तूबर से लगातार वांछित चल रहा था। इसके अलावा आरोपी के खिलाफ मुंडावर, सदर अलवर, एनईबी अलवर और कोटपूतली थानों में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया कि खैरथल-तिजारा पुलिस अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed