फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Rajasthan Female Teacher Suicide Woman Hanged Herself Due To Depression in Alwar

Rajasthan: बच्चा नहीं होने से परेशान टीचर ने की आत्महत्या, पिता बोले- राजीनामा हुआ था, बेटी को जहर देकर मारा

Mon, 28 Nov 2022 10:49 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 28 Nov 2022 10:49 PM IST
सार

राजस्थान के अलवर जिले में हुई एक महिला टीचर की मौत के बाद मायके और ससुराल पक्ष के लोग आमने-सामने हो गए हैं। महिला की मौत को लेकर ससुराल वालों का कहना है, बच्चा नहीं होने के कारण उसने आत्महत्या की है। वहीं, पीहर वालों का कहना है, उसे जहर देकर मारा गया है।

विज्ञापन
Rajasthan Female Teacher Suicide Woman Hanged Herself Due To Depression in Alwar
गुरप्रीत और मनप्रीत कौर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अलवर जिले में एक महिला टीचर की मौत के बाद ससुराल और पीहर पक्ष दोनों आमने-सामने हो गए। ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है, बच्चा नहीं होने से वह डिप्रेशन में थी, जिसके बाद उसने आत्महत्या कर लिया। इधर, मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर जहर देने का आरोप लगाया है। महिला टीचर की मौत के बाद पिता ने पति समेत सास-ससुर के खिलाफ महिला थाने में मामला दर्ज करवाया है। मामला अलवर शहर के एनईबी थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में रविवार रात का है।

विज्ञापन


दरअसल, दिल्ली की रहने वाली मनप्रीत कौर (26) की शादी तीन साल पहले 19 अक्टूबर 2019 को गुरप्रीत (30) से हुई थी। ससुराल पक्ष के लोगों ने बताया, मनप्रीत के बच्चा नहीं हो रहा था। इसके चलते वह डिप्रेशन में थी। रविवार सुबह उसका पति गुरप्रीत किसी काम से बाहर गया था। दोपहर 12 बजे आया तो मनप्रीत को उल्टियां हो रही थी। इस पर मार्केट से दवाई लाकर दी गई। तबीयत सही नहीं होने पर घर पर ही डॉक्टर बुलाया गया, जिसके कहने पर उसे हॉस्पिटल ले जाया गया। परिवार के लोगों का कहना है, उसे शाम को सानिया हॉस्पिटल लेकर आए, जहां रात आठ बजे इलाज के दौरान मौत हो गई। ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि बच्चा नहीं होने की वजह से वह डिप्रेशन में थी। इसके लिए उसकी दवाइयां भी चल रही थी। ऐसे में उसने जहर खाकर जान दे दी।
विज्ञापन


पिता ने क्या बताया...
इधर, बेटी के मौत की खबर मिलने के बाद पिता समेत अन्य परिजन सोमवार सुबह अलवर पहुंचे। पिता ने बताया, उनकी बेटी को जहर देकर मारा गया है। एक साल पहले भी पति-पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। मामला इतना बढ़ गया कि बेटी रहना नहीं चाहती थी। लेकिन, समाज की ओर से राजीनामा करवाया गया और बेटी को दोबारा भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता ने बताया, शादी में एक लाख रुपये और गोल्ड दिया गया था। इसके बाद भी बेटी को परेशान कर रहे थे। उसे अकेला तक नहीं छोड़ते थे। सास-ससुर हमेशा उसे अपने सामने रखते थे। ऐसे में वह कैसे बाजार अकेली जाकर जहर ला सकती है। पिता ने पति गुरप्रीत समेत ससुर गुरदयाल और सास मायकौर पर परेशान करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि एक महीने पहले भी उसे परेशान किया गया था। तब वे उसे लेने आए थे, लेकिन मना कर दिया कि उनकी बेटी को नहीं भेजेंगे। पिता का कहना है कि पति ने सास- ससुर के साथ मिलकर बेटी को जहर दिया है। वहीं, पिता ने महिला थाने में तीनों के खिलाफ शिकायत दी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।


पूरा परिवार एक ही स्कूल में...
मनप्रीत और गुरप्रीत दोनों अलवर के पास लिवारी गांव में एक स्कूल में पढ़ाते थे। ये स्कूल समाज के धर्माथ का था। यहीं पर गुरप्रीत के पिता ड्राइवर और मां साफ-सफाई का काम देखती थी। जबकि मनप्रीत के पिता का दिल्ली में फर्नीचर का बिजनेस है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed