फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Pradeep Mishra angry over Dhirendra Shastri's controversial remarks on women

Alwar: प्रदीप मिश्रा की धीरेंद्र शास्त्री को नसीहत, बोले- चेहरा नहीं, वाणी आपकी पहचान, इस बयान पर जताई नाराजगी

Sun, 16 Jul 2023 07:43 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 16 Jul 2023 07:43 PM IST
सार

नोएडा में आयोजित पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा के दौरान महिला के साथ बदसलूकी और महिलाओं के प्रति शास्त्री की विवादित टिप्पणी पर मीडिया ने कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा से ली प्रतिक्रिया।

विज्ञापन
Pradeep Mishra angry over Dhirendra Shastri's controversial remarks on women
अलवर में पत्रकार वार्ता करते कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

अलवर में महाशिव पुराण कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर निशाना साधा। धीरेंद्र शास्त्री की ओर से ग्रेटर नोएडा में महिलाओं पर दिए गए बयान पर उन्होंने कहा कि यह श्रेष्ठता नहीं है।

विज्ञापन


पंडित प्रदीप मिश्रा ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री को नसीहत देते हुए कहा कि आपका चेहरा आपकी पहचान नहीं है। वाणी आपकी पहचान है। आप कुछ भी बोलना चाहते हैं तो उसका अनुवादन करें। उसे अपने ऊपर भी लेकर देखना चाहिए कि यह कहना सही है या नहीं। किसी स्त्री या सौभाग्यवती नारी के लिए यह शब्द अच्छा रहेगा क्या?
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री के बयान को सही नहीं कहा जा सकता। 95 फीसदी महिलाएं कथा में आती हैं। पुरुषों के लिए कथा करने के सवाल पर कथा वाचक प्रदीप मिश्रा ने कहा कि महिलाओं का आना अधिक जरूरी है। महिलाएं किसी बालक को जन्म देती हैं। पुरुष आएगा तो अपने आप को ही सुधारेगा, लेकिन मां तो पति, बेटी, सास, ससुर, बेटी सबको संस्कारित करेगी। एक अकेली जड़ खुद से उत्पन्न होने वाले वृक्ष, पत्ती, टहनी, फल, फूल के रूप में न जाने कितनों को ही संस्कारित करती हैं। इसलिए महिलाओं का आना अधिक जरूरी भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसर एक वायरल वीडियो में देखा गया कि धीरेंद्र शास्त्री मंच पर बैठे हुए हैं और इसी दौरान एक लड़की बैरिकेड को पार कर गई। यह देखते ही वहां खड़ा एक शख्स लड़की को उठाकर बैरिकेड के दूसरी तरफ फेंक दिया। इस दौरान वहां मौके पर पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे। एक अन्य वीडियो में शास्त्री प्रवचन के दौरान कहते हैं, 'किसी स्त्री की शादी हो गई हो तो उसकी दो पहचान होती हैं- मांग का सिंदूर, गले में मंगलसूत्र। अच्छा, मान लो मांग का सिंदूर न भरा हो, गले में मंगलसूत्र न हो तो हम लोग क्या समझते हैं कि भाई ये प्लॉट अभी खाली है।' 'और मांग का सिंदूर भर गया हो। गले में मंगलसूत्र लटक गया हो तो हम लोग दूर से ही देखकर समझ जाते हैं कि रजिस्ट्री हो गई है।' इसके बाद कई लोगों शास्त्री के इस बयान पर गुस्सा जाहिर किया।



सरकार पूरी तरह अपराध नहीं रोक सकती 
देश में बढ़ रहे अपराधों की रोकथाम के सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह अपराध नहीं रोक सकती है। अपराध हमारे संस्कार द्वारा रोका जा सकता है। हमारे घर के सदस्यों को सीख देनी होगी। तभी हम अपराध रोक सकते हैं। जितने भी बड़े ओहदों पर बैठे लोग हैं वे सही संस्कारों से जुड़े हैं, तो गलत काम नहीं करेंगे। इन सबके साथ संविधान के अनुसार तो चलना ही पड़ेगा। संस्कारवान होना भी जरूरी है।

पहले डॉक्टर को दिखाओ उसके बाद शिवजी पर विश्वास करो
अलवर में पत्रकार वार्ता के दौरान शिवजी पर बेल पत्र चढ़ाने से बड़े अच्छे रिजल्ट आएंगे, इस सवाल पर उन्होंन कहा कि अंधविश्वास उसे कहते हैं कि जमीन में फूंक मारकर कोई भी चीज निकालने की बात कहे। अंधविश्वास उसे कहते हैं कि कोई कहे कि व्यक्ति कभी मरेगा नहीं। अंधविश्वास इसे नहीं कहते कि वटवृक्ष का पूजन करते हैं, तो वहां वृटवेश्वर महादेव हैं। पीपल के नीचे पूजन करते हैं तो वहां पीपलेश्वर महादेव हैं। पीपल के पेड़ के नीचे बैठने से फल प्राप्ति होती है। यह सही है। अंधविश्वास नहीं है। हमारी सोच यह है कि सनातन धर्म के लिए जितने भी लोग प्रयास कर रहे हैं, उनको प्रेरित करते रहना है, ताकि लोग जुड़े रहें। उनके जरिए दूसरे लोग भी सनातन को आगे बढ़ाने का प्रयास करें। कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने कहा कि मैंने कथा में बोला उसे पूरा सुनें। हमेशा कहता हूं कि पहले डॉक्टर को दिखाओ। सब जांच भी कराओ। उसके बाद शिवजी पर विश्वास करो। सालों से हमारे बुजुर्ग तो नजर उतारते आए हैं। वो क्या है? वो भी ईश्वर पर विश्वास है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed