फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Nursing practitioners girl commits suicide in Alwar

Rajasthan: नर्सिंग प्रैक्टिशनर युवती ने की आत्महत्या, पड़ोसी युवक अश्लील वीडियो के जरिए कर रहा था ब्लैकमेल

Tue, 11 Oct 2022 10:23 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 11 Oct 2022 10:23 AM IST
सार

मृतका के परिजनों का आरोप है कि एक युवक ने लड़की के अश्लील वीडियो बना लिए थे। वो उसी के आधार पर उसे ब्लैकमेल कर रहा था। लड़की ने लोकलाज के डर से आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
Nursing practitioners girl commits suicide in Alwar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

अलवर के रामगढ़ क्षेत्र में एक नर्सिंग स्टूडेंट प्रैक्टिशनर्स युवती ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि पड़ोस का युवक लड़की को अश्लील वीडियो के आधार पर ब्लैकमेल कर रहा था। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार युवती के परिजनों ने पुलिस को रिपोर्ट दी। जिसमें उन्होंने पड़ोस में रहने वाले युवक पर कई गंभीर आरोप लगाए। मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी प्रतिदिन नर्सिग की प्रैक्टिस के लिए निजी हॉस्पिटल जाती थी। जिसे शुभम पुत्र धर्मा परेशान करता था। युवक ने उसकी बेटी के अश्लील फोटो और विडियो बना रखे थे। पिता का कहना है कि युवक उनकी बेटी को ब्लैकमेल कर रहा था। इसी कारण बेटी ने तंग आकर सुसाइड कर ली। 

विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि फोटो और विडियो डिलीट करने के लिए कहा लेकिन युवक ने मना कर दिया। समाज मे बदनामी के डर से युवती ने आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने रामगढ़ सीएचसी में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप घटना की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed