फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Now a statue of Rajmata who populated Sariska with tigers will be installed

Alwar News: सरिस्का की 'राजमाता' ST-2 बाघिन का स्टेच्यू जल्द बनेगा, सात लाख रुपये की आएगी लागत; जानें

Wed, 19 Mar 2025 02:27 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Wed, 19 Mar 2025 02:27 PM IST
सार

Alwar: सरिस्का प्रशासन के अनुसार, ST-2 के योगदान को अमर बनाने के लिए यहां उसका स्टेच्यू लगाया जाएगा। डीएफओ अभिमन्यु सहारण ने बताया कि स्टेच्यू के निर्माण में करीब 7 लाख रुपये की लागत आएगी और यह मार्च के अंत तक तैयार हो जाएगा।

विज्ञापन
Now a statue of Rajmata who populated Sariska with tigers will be installed
राजमाता का स्टेच्यू लगेगा अब सरिस्का में - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

अलवर के सरिस्का टाइगर रिजर्व को फिर से बाघों से आबाद करने वाली बाघिन ST-2 की स्मृति में यहां एक भव्य स्टेच्यू स्थापित किया जाएगा। यह स्टेच्यू जयपुर में तैयार किया जा रहा है और इसके निर्माण में करीब 7 लाख रुपये खर्च होंगे। संभावना है कि यह मार्च के अंत तक बनकर तैयार हो जाएगा। इस प्रतिमा के निर्माण में बांसवाड़ा का सफेद संगमरमर और जैसलमेर का लाल पत्थर लगाया जा रहा है, जिससे यह अपनी तरह का पहला स्टेच्यू होगा।
विज्ञापन


ST-2: सरिस्का की राजमाता
बाघिन ST-2 का सरिस्का टाइगर रिजर्व में विशेष योगदान रहा है। वर्ष 2004-05 में जब सरिस्का से बाघ विलुप्त हो गए थे, तब यहां बाघों को दोबारा बसाने की योजना बनाई गई। 4 जुलाई 2008 को रणथंभौर टाइगर रिजर्व से बाघ ST-1 और बाघिन ST-2 को सरिस्का लाया गया। उस समय ST-2 की उम्र मात्र दो वर्ष थी। इसके आने के बाद धीरे-धीरे सरिस्का में बाघों की संख्या बढ़ती गई।
विज्ञापन


करीब 10 साल पहले सरिस्का प्रशासन ने ST-2 को 'राजमाता' का दर्जा दिया था। इसका कारण यह था कि बाघिन ने यहां 2010 और 2014 में कुल चार शावकों को जन्म दिया, जिनमें तीन बाघिन— ST-7, ST-8 और ST-14 तथा एक बाघ ST-13 शामिल हैं। वर्तमान में सरिस्का में 42 बाघ हैं, जिनमें से 18 बाघ-बाघिन ST-2 के परिवार से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: सोए फिर सोते रह गए: बीकानेर के CRPF जवान की अजमेर में मौत, तीन महीने पहले हुए थे भर्ती; परिजन हुए बेसुध


ST-2 का निधन और अंतिम विदाई
राजमाता ST-2 का 9 जनवरी 2024 को 19 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उसकी पूंछ में संक्रमण हो गया था, जिसके चलते उसे नया पानी करनाकाबास एनक्लोजर में लाया गया और विशेषज्ञों की निगरानी में रखा गया। राजस्थान के वन मंत्री संजय शर्मा भी उसके निधन पर सरिस्का पहुंचे और उन्होंने बाघिन के अंतिम दर्शन कर उसे श्रद्धांजलि अर्पित की।

ST-2 की विरासत को संजोएगा स्टेच्यू
सरिस्का प्रशासन के अनुसार, ST-2 के योगदान को अमर बनाने के लिए यहां उसका स्टेच्यू लगाया जाएगा। डीएफओ अभिमन्यु सहारण ने बताया कि स्टेच्यू के निर्माण में करीब 7 लाख रुपये की लागत आएगी और यह मार्च के अंत तक तैयार हो जाएगा। यह प्रतिमा सरिस्का के गौरवशाली इतिहास और बाघ संरक्षण की दिशा में किए गए प्रयासों की याद दिलाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed