फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Nagaon police station caught two notorious criminals in alwar

Alwar News: छेड़छाड़ और फायरिंग के दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ऐसे दिया गया कार्रवाई को अंजाम

Sun, 16 Feb 2025 06:28 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Sun, 16 Feb 2025 06:28 PM IST
सार

इन दोनों आरोपियों ने एनईबी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की और एक महिला के साथ छेड़छाड़ की थी, जिसके बाद फायरिंग की गई। इसके बाद इन बदमाशों ने शहर के विशाल मेगा मार्ट के पास से एक मोटरसाइकिल चोरी कर ली थी। गिरफ्तार आरोपियों में शमशेर उर्फ बच्ची (जाती राय सिख), निवासी अकबरपुर थानाक्षेत्र के अलपुर, और अमीर सिंह, निवासी गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र, शामिल हैं।

विज्ञापन
Nagaon police station caught two notorious criminals in alwar
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

अलवर जिले की नोगांव थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के एनईबी थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ और फायरिंग के दो आरोपियों को हथियार और चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से दो देसी कट्टे (315 बोर), दो जिंदा कारतूस और दो चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की हैं, जिनमें से एक वारदात में इस्तेमाल की गई थी।

विज्ञापन

इन दोनों आरोपियों ने एनईबी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की और एक महिला के साथ छेड़छाड़ की थी, जिसके बाद फायरिंग की गई। इसके बाद इन बदमाशों ने शहर के विशाल मेगा मार्ट के पास से एक मोटरसाइकिल चोरी कर ली थी। गिरफ्तार आरोपियों में शमशेर उर्फ बच्ची (जाती राय सिख), निवासी अकबरपुर थानाक्षेत्र के अलपुर, और अमीर सिंह, निवासी गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र, शामिल हैं। शमशेर पर 17 और अमीर सिंह पर 11 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें अधिकतर मामले बाइक चोरी से जुड़े हुए हैं। दोनों आरोपी आदतन अपराधी हैं और कई बार गिरफ्तार हो चुके हैं। शमशेर के खिलाफ हरियाणा में भी कई मामले दर्ज हैं और दोनों पुलिस के हिस्ट्रीशीटर हैं।

विज्ञापन

जिला पुलिस अधीक्षक संजीव नैन ने जानकारी दी कि जिले में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और आरपीएस व रामगढ़ के उप पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में नोगांव पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed