फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   In Alwar, there was a fight between the two sides regarding the land dispute in Balot village

Alwar: बालोत गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में चली लाठियां, खूनी संघर्ष में दस लोग घायल

Mon, 12 Jun 2023 02:07 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 12 Jun 2023 02:07 PM IST
सार

अलवर में भूमि विवाद के एक झगड़े में गंभीर रूप से घायल हुए 10 लोगों को लहूलुहान हालात में सरकारी अस्पताल भर्ती कराया गया है। मामला रामगढ़ थाना इलाके के बालोत गांव का है।

विज्ञापन
In Alwar, there was a fight between the two sides regarding the land dispute in Balot village
भूमि विवाद में दो पक्षों में चली लाठियां। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

अलवर के रामगढ़ थाना इलाके के बालोत गांव में भूमि विवाद में दो पक्षों में लाठियां चल गईं। हादसे में दस से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को अलवर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


पीड़ित रियाज ने बताया रामगढ़ के बालोत गांव में उनकी जमीन है। उस पर गांव के ही रहने वाले सुमरा अशरफ हारून और पटवारी के परिवार के लोग कब्जा करने की नीयत से जमीन को जोतने लगे। सूचना लगने पर हम मौके पर पहुंचे। तो सुमरा, महमूद, इरफान, इंसाफ, यूसुफ, शरीफ, असलम, जमशेद, हारून और पटवारी सहित करीब 12 से अधिक लोगों ने लाठी-डंडों और सरियों से जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



इस हमले में रियाज, शहबाज, हाकम, वारिस, मुबीना, रहीमन, अरबाज, तालीम सहित करीब 10 लोग घायल हो गए। घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। घटना का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने बना लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। जो लगातार वायरल हो रहा है। वहीं, मामले को लेकर पीड़ित के परिजनों ने रामगढ़ थाना पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed