फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   In Alwar, son killed his mother under the influence of alcohol

Alwar: भाभी पर बुरी नजर रखता था शराबी युवक, मां ने डांटा तो पीट-पीटकर कर दी हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fri, 04 Aug 2023 03:50 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 04 Aug 2023 03:50 PM IST
सार

बानसूर में बासना गांव में डांटने पर बेटे ने पीट-पीटकर अपनी ही मां की हत्या कर दी। आरोपी शराबी बेटा अपनी भाभी पर बुरी नज़र भी रखता था। चोरी के मामले में जेल से छूटकर आया था।

विज्ञापन
In Alwar, son killed his mother under the influence of alcohol
अस्पताल के बाहर जमा हुए परिजन व घटना की जानकारी देते पुलिसकर्मी। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

अलवर जिले के बानसूर पुलिस थाना अंतर्गत गांव बासना में बीती रात मां के डांटने के बाद बेटे ने पीट-पीटकर मां की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी शराब के नशे में था और वह अपनी भाभी पर बुरी नजर रखता था। इसको लेकर मां ने डांटा तो गुस्से में मां की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

विज्ञापन


बीती रात हत्या की इस वारदात के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी रोहित जाट को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया और शव को बानसूर अस्पताल में पहुंचाया। बताया जा रहा है कि हत्या का आरोपी 15 दिन पहले ही एक चोरी के मामले में जेल से छूट कर आया था।
विज्ञापन


चोरी के मामले में जेल से छूटकर आया था युवक
बानसूर पुलिस ने बताया कि चोरी के मामले में जेल से छूटकर आए युवक ने अपनी मां की पीट-पीटकर हत्या कर दी। जिस वक्त घटना घटित हुई, उस वक्त सिर्फ मां बेटे ही घर पर थे। यह घटना  गुरुवार रात करीब आठ बजे की बताई जा रही है। इस बात का खुलासा उस वक्त हुआ जब महिला बेसुध होकर बाहर पड़ी थी। लोगों ने देखा और पुलिस को बुलाया। पुलिस मौके पर पहुंची। उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या का आरोपी रोहित नशे में था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि रोहित अपनी भाभी पर बुरी नजर रखता था। इसको लेकर उसकी मां चमेली ने टोका तो उसकी पीट कर हत्या कर दी। अपने देवर रोहित से परेशान होकर भाभी भी एक दिन पहले ही घर छोड़कर चली गई थी। उसका पति बाहर नौकरी करता था, जबकि रोहित के पिता की मौत पूर्व में ही हो चुकी थी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। प्रथम दृष्टया हत्या का मामला है।


रोहित को मंदिर में घंटी चोरी के मामले में गिरफ्तार किया था
थाना प्रभारी हेमराज सिंह ने बताया कि वर्ष 2021 में रोहित को मंदिर में घंटी चोरी के मामले में गिरफ्तार किया था। इसी मामले में जेल से छूट कर आया था। यह कोई काम नहीं करता है। जेल से छूटने के बाद भी घर पर आए दिन झगड़ा करता था जिससे उसके परिवार जन परेशान थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed