फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Husband Arvind filed a case against Anju in Alwar

Alwar: पति अरविंद ने अंजू से बताया था जान का खतरा; धमकी और दूसरी शादी कर धोखा देने का केस भी है दर्ज

Wed, 29 Nov 2023 10:09 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Wed, 29 Nov 2023 10:09 PM IST
सार

प्रेमी से मिलने के लिए पाकिस्तान गई अंजू के खिलाफ पति अरविंद ने अलवर के भिवाड़ी थाने में केस दर्ज कराया था। अरविंद ने अंजू पर धोखा देने का आरोप लगाया था। अरविंद ने कहा था कि शादीशुदा होने के बाद भी अंजू ने पाकिस्तान जाकर दूसरी शादी कर ली। वहां से वाट्सअप कॉल कर वह धमकी दे रही है। 

विज्ञापन
Husband Arvind filed a case against Anju in Alwar
मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

अलवर के भिवाड़ी से पाकिस्तान गई अंजू अब वापस भारत लौट आई है। इससे पहले अंजू पाकिस्तान में नसरुल्लाह से निकाह कर चुकी है। बुधवार को अंजू अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते देश में पहुंची। जानकारी के अनुसार वह अभी बीएसएफ के कैंप में है। 

विज्ञापन


इधर, अंजू के पाकिस्तान जानके के बाद उसनके पति अरविंद ने अंजू के खिलाफ भिवाड़ी थाने में केस दर्ज कराया था। पुलिस ने अंजू के खिलाफ धारा 366, 494, 500, 506 आईपीसी, 66 आईटी एक्ट में मामला दर्ज किया था। उस दौरान भिवाड़ी एसपी विकास शर्मा ने कार्रवाई की बात कही थी। ऐसे में पुलिस की टीम अंजू से पूछताछ कर सकती है। पति अरविंद ने पुलिस को दी शिकायत में अंजू पर धमकी और धोखा देने का आरोप लगाया था। अरविंद ने पुलिस को दी शिकायत में कहा था- शादीशुदा होने के बाद भी अंजू ने उसे धोखा देकर दूसरी शादी कर ली, वह पाकिस्तान से वाट्सअप कॉल पर धमकी दे रही है।  
विज्ञापन


क्या है मामला? 
20 जुलाई को अंजू घर से पाकिस्तान के लिए निकल गई थी। उसने परिवार वालों से कहा था कि वह अपनी सहेली के घर जयपुर जा रही है। अरविंद ने उसे कॉल किया तो उसका फोन बंद जा रहा था। बाद में बात होने पर अंजू ने बताया कि वह लाहौर में अपनी सहेली के घर आई है। एक हफ्ते में वापस आ जाएगी। लेकिन, अंजू की ये बात झूठ निकली। खबर आई कि अंजू पाकिस्तान में अपने प्रेमी नसरुल्लाह से मिलने के लिए खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के दीर बाला में गई है। कुछ दिन बाद अंजू ने धर्म बदलकर नसरुल्लाह से निकाह भी कर लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed