फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Home Minister Amit Shah commandos sunil died in road accident

Rajasthan: गृह मंत्री अमित शाह के कमांडो की मौत, ढाई साल से पर्सनल सिक्योरिटी में तैनात था अलवर का युवक

Mon, 10 Oct 2022 10:57 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 10 Oct 2022 10:57 PM IST
सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सिक्योरिटी में तैनात कमांडो की सड़क हादसे में मौत हो गई। 8 अक्टूबर को वो दिल्ली से अपने घर अलवर आ रहे थे। हादसा रात करीब साढ़े ग्यारह बजे अलवर के बहरोड़ इलाके के करोड़ा गांव में हुआ था।

विज्ञापन
Home Minister Amit Shah commandos sunil died in road accident
अमित शाह के कमांडो की मौत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अलवर जिले में बहरोड़ रोड पर करोड़ा के पास हुए सड़क हादसे में गृह मंत्री अमित शाह की सुरक्षा में तैनात सिक्योरिटी गार्ड कमांडो सुनील यादव की मौत हो गई। सुनील 29 साल के थे, जिनके दो बच्चे हैं। साल 2015 में सुनील की शादी हुई थी।

विज्ञापन


बता दें कि सुनील पिछले ढाई साल से गृह मंत्री की सुरक्षा में लगे हुए थे। दो दिन पहले जब छुट्टी आई तो मुंडावर स्थित अपने ही गांव महानपुरबास आ रही एक कार से हादसा हो गया। सुनील के साथ उनकी बुआ के बेटे की भी मौत हो गई।
विज्ञापन


देश प्रेमी और मददगार थे सुनील...
सुनील यादव पुत्र शेर सिंह साल 2011 में सीआरपीएफ में सिपाही के रूप में शामिल हुए थे। बाद में वह कमांडो बन गए। ढाई साल से अमित शाह की निजी सुरक्षा में लगे हुए थे। सुनील को आसपास के ग्रामीण सुनील फौजी के नाम से जानते थे। वह इतने देश भक्त थे कि उन्होंने अपने आसपास के युवाओं को सेना में भर्ती होने के लिए प्रेरित किया। हाल ही में उन्होंने अपने जन्मदिन 11 जुलाई 2022 पर गांव में ही रक्तदान शिविर का आयोजन किया था, जहां 91 यूनिट रक्तदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता किसान हैं...

सुनील घर में कमाने वाले अकेले थे। 2015 में उनकी शादी हुई थी। एक बेटा व बेटी है। एक छोटा भाई है, जो कॉलेज में पढ़ता है। पिता शेरसिंह खेती करते हैं। सुनील की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।



सुनील के दोस्त एडवोकेट रूपेश यादव कहते हैं, सुनील की मौत से कई गांवों में शोक है। असल में सुनील सबकी मदद करने वाला व्यक्ति था। गांव के युवाओं को भी उनके करियर को लेकर गाइड करता रहता था। गेम्स और आर्मी के बारे में बताता रहता था कि कैसे वह इस फील्ड में अपना करियर बना सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed