{"_id":"64e9f64bb99f5f1103032874","slug":"girl-student-committed-suicide-by-hanging-herself-in-alwar-vivekananda-nagar-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar: विवेकानंद नगर में छात्रा ने फंदा लगाकर की आत्महत्या; रात पिता को फोन कर मांगे थे फीस के पैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar: विवेकानंद नगर में छात्रा ने फंदा लगाकर की आत्महत्या; रात पिता को फोन कर मांगे थे फीस के पैसे
Sat, 26 Aug 2023 06:25 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 26 Aug 2023 06:25 PM IST
सार
अलवर के अरावली विहार थाना क्षेत्र में किराए के मकान में छात्रा ने सुसाइड कर लिया। शुक्रवार रात पिता को फोन कर फीस के पैसे मांगे थे। 28 अगस्त को है परीक्षा।
विज्ञापन
हादसे के बाद कार्रवाई करती पुलिस।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलवर के अरावली विहार थाना क्षेत्र में विवेकानंद नगर में किराए के मकान में भाई के साथ रहने वाली एक छात्रा ने सुसाइड कर लिया। उसने शनिवर तड़के कमरे में फंदा लगा लिया। मृतका कठूमर के सालवाड़ी गांव की रहने वाली है।
विज्ञापन
यह घटना शनिवार सुबह करीब पांच बजे की है। अरावली विहार थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक मुकेश कुमार ने बताया की छात्रा उषा मीणा और उसका भाई संतोष मीणा अलवर शहर में किराए का कमरा लेकर एग्जाम की तैयारी कर रहे थे। मूल रूप से कठूमर के सालवाड़ी गांव के रहने वाले हैं। छात्रा विवेकानंद नगर में किराए के कमरे में रहकर बीएसटीसी की तैयारी कर रही थी। छात्रा ने शुक्रवार रात को पिता को फोन भी किया था। फोन पर फीस के पैसे मांगे थे। पिता ने शनिवार सुबह पैसे देने को बोला था, लेकिन शनिवार सुबह 5 बजे ही छात्रा ने कमरे में सुसाइड कर लिया।
विज्ञापन
एग्जाम 28 अगस्त को है
अचानक भाई को पता लगा, तो उसने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। सुसाइड करने के कारण पता नहीं चला। जांच की जा रही है। असल में वे पांच बहन-भाई हैं। उनमें उषा सबसे छोटी बहन थी। जो भाई के साथ अलवर में रहकर बीएसटीसी के एग्जाम की तैयारी कर रही थी। एग्जाम 28 अगस्त को है, परिजनों ने किसी पर भी कोई शक सूबा जाहिर नहीं किया। वहीं, बिना पोस्टमार्टम कराए शव परिजनों को शव सौंप दिया गया है।
विज्ञापन