फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Gajendra Singh Shekhawat statement on Rahul Gandhi

Rajasthan: गहलोत के बयान पर शेखावत का तंज, बोले-राहुल गांधी अध्यक्ष बने तो अधिकतर लोग कांग्रेस छोड़ देंगे

Sat, 20 Aug 2022 01:28 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 20 Aug 2022 01:28 PM IST
सार

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने ईआरसीपी को लेकर भी गहलोत सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि  राजस्थान की कांग्रेस सरकार काम करने की मंशा नहीं रखती है। उन्होंने काम अटका कर रखा है।

विज्ञापन
Gajendra Singh Shekhawat statement on Rahul Gandhi
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा पर विराम लगा दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की जगह दूसरा कोई अध्यक्ष बना तो कई लोग पार्टी में नहीं रहेंगे। उनके इस बयान पर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र शेखावत ने तंज कसा है।

विज्ञापन


गजेंद्र सिंह शेखावत शुक्रवार को अलवर के कंपनी बाग में आयोजित दही हांडी उत्सव कार्यक्रम में आए थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि यदि राहुल गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया तो और ज्यादा संख्या में लोग पार्टी छोड़कर भाग जाएंगे। 

विज्ञापन


कोई व्यक्ति नहीं तय करता, उसे क्या करना है
इसके साथ ही उन्होंने बताया कि राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री का कोई चेहरा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के अंदर कोई भी व्यक्ति ये तय नहीं करता कि उसे क्या बनना है, कार्यकर्ताओं को जो दायित्व दिया जाता है, उसे समर्पण भाव से किया जाता है। उन्होंने कहा कि वह 1992 में  छात्र संघ अध्यक्ष बने थे, तब से अब तक संगठन ने जो दायित्व दिया, वो कार्य किया। जो छात्र नेता छात्र संघ चुनाव लड़ते हैं, वह प्रत्यक्ष रूप से राजनीतिक में जगह तलाशते हैं। भाजपा में परिवार भाव से काम किया जाता है। जो दायित्व मिलता है वही दायित्व का निर्वहन किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ईआरसीपी पर गहलोत सरकार को घेरा
जलशक्ति मंत्री ने 13 जिलों की ईआरसीपी की घोषणा के सवाल पर कहा कि राजस्थान सरकार इसे गलत तरीके से पेश कर रही है। देश में स्थापित नियम और जितनी भी राष्ट्रीय परियोजनाएं होती हैं, उन के अनुसार 75 फीसदी निर्भरता पर प्रोजेक्ट बनाए जाते हैं लेकिन सरकार ने 50 फीसदी निर्भरता पर प्रोजेक्ट बनाए हैं। तत्कालीन वसुंधरा सरकार में भी सीडब्ल्यूसी ने पत्र  लिखा था। अब राजस्थान सरकार 50 फीसदी निर्भरता पर प्रोजेक्ट के लिए क्यों जिद पर अड़ी हुई है। यह वही बता सकती है। 


उन्होंने राजस्थान सरकार पर आरोप लगाया कि वह मध्यप्रदेश से भी एनओसी नहीं लाए इससे ऐसा प्रतीत होता है कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार काम करने की मंशा नहीं रखती बल्कि काम अटका ने की मंशा रखती है। उन्होंने कहा कि नियमानुसार उस प्रोजेक्ट को वापस भेजें तो निश्चित रूप से केंद्र सरकार तुरंत प्रभाव से उससे भी अच्छा दर्जा देगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed