फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Former MLA Gyandev Ahuja controversial statement on Alwar Mob Lynching

Alwar Mob Lynching: पूर्व विधायक का विवादित बयान, कहा-पहली बार हुआ है कि इन्होंने एक मारा, हमने पांच मारे

Sat, 20 Aug 2022 07:55 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 20 Aug 2022 07:55 AM IST
सार

ज्ञानदेव आहूजा ने समुदाय विशेष को लेकर कहा कि मैंने तो अपने कार्यकर्ताओं को छूट दे रखी है। मारो हम बरी करवा देंगे। ज्ञानदेव आहूजा के बयान पर मेवात विकास बोर्ड के चेयरमैन ने कहा कि भाजपा की भाषा ही ऐसी है।

विज्ञापन
Former MLA Gyandev Ahuja controversial statement on Alwar Mob Lynching
ज्ञानदेव आहूजा - फोटो : Social Media

विस्तार

अलवर में मॉब लिचिंग को लेकर सियासत जारी है। इस घटना के विरोध में भाजपा गहलोत सरकार पर लगातार हमलावर है। वहीं मृतक किसान के घर पहुंचे भाजपा के पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने विवादित बयान दिया। 

विज्ञापन


ज्ञानदेव आहूजा ने कहा कि जुबैर खान मृतक के परिजन को नौकरी देने की बात कह गए हैं। नौकरी कौन सी सरकारी है, वह तो संविदा की है। ज्ञानदेव आहूजा ने आगे कहा कि ये पहली बार हुआ है कि उन लोगों ने एक मारा है। अब तक तो पांच हमने मारे हैं। मैंने हमारे लोगों को और कार्यकर्ताओं को छूट दे रखी है। मारो, बरी भी करवा देंगे, जमानत भी करवा देंगे। 

विज्ञापन


भाजपा नेताओं की भाषा ही ऐसी है
पूर्व विधायक के बयान की मेवात विकास बोर्ड के चेयरमैन जुबैर खान ने निंदा की है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं की ऐसी ही भाषा है। ये न तो किसी की मदद करने वाले हैं, न कोई विकास करने वाले हैं। जुबैर खान ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद मिले, नौकरी में मदद हो। जिन्होंने हत्या की है उन्हें सजा मिले। 

विज्ञापन
विज्ञापन


आहूजा ने दी सफाई
वहीं बयान को लेकर ज्ञानदेव आहूजा ने मीडिया को सफाई पेश की। उन्होंने कहा कि मेरे बयान का गलत अर्थ न निकाले। मॉब लिंचिंग में अब से पहले जो लोग मारे गए, वे गौ तस्करी के आरोपी थे, गोकशी के घटनाओं में शामिल थे। धर्म विशेष की भावनाओं के साथ खेल रहे थे। इसलिए वे मारे गए। जबकि चिरंजीलाल ने कोई गुनाह नहीं किया था। फिर भी उसे पीट-पीटकर मार डाला गया।



क्या था मामला
अलवर जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के रामबास में किसान चिरंजीलाल शौच करने खेत में गया था। उसी दौरान अलवर के सदर थाना क्षेत्र से चोर एक ट्रैक्टर को चोरी करके आ रहे थे। सदर थाना पुलिस और ट्रैक्टर मालिक चोरों का पीछा कर रहे थे। चोरों ने अपने आप को पुलिस और ट्रैक्टर मालिकों से घिरा देख ट्रैक्टर को बिजली घर के पास स्थित एक खेत में छोड़ दिया और वहां से भाग गए। इतने में ही पुलिस से पहले ट्रैक्टर के मालिक खेत में पहुंच गए। 20 से 25 समुदाय विशेष के लोगों ने नित्य क्रिया करने गए चिरंजी को चोर समझकर बुरी तरह से पीट दिया। जिससे चिरंजीलाल की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed