{"_id":"634594ba4dbab61e80644339","slug":"father-had-murder-daughter-out-of-social-fear-in-alwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News: बाप ने सामाजिक डर से की थी बेटी की हत्या, उसका प्यार उसे कबूल नहीं था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: बाप ने सामाजिक डर से की थी बेटी की हत्या, उसका प्यार उसे कबूल नहीं था
Tue, 11 Oct 2022 09:37 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 11 Oct 2022 09:37 PM IST
सार
राजस्थान के अलवर जिले में दो साल पहले हुए ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। दरअसल, एक बाप सामाजिक डर के चलते अपनी बेटी की हत्या कर दिया था। हत्यारा बाप अपने ही बेटे के साले से अपनी बेटी के अफेयर के चलते नाराज था।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलवर जिले में दो साल पहले थाना मालाखेड़ा क्षेत्र में हुई एक युवती की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में मृतक युवती के पिता बाबूलाल मीणा पुत्र सरदार निवासी गांव कलसाड़ा को गिरफ्तार किया गया है। बेटे के साले से अफेयर के चलते नाराज हुए पिता ने ही दो साल पहले अपनी बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया, आरोपी पिता बाबूलाल मीणा बेटी के प्रेमी रवि की हत्या करने की फिराक में था। उससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। उन्होंने बताया कि 16 अगस्त को कलसाडा गांव निवासी तेजपाल मीणा ने अज्ञात के खिलाफ बहन हेमा की गोली मारकर हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया गया था। रिपोर्ट पर मुकदमा दर्जकर अज्ञात हत्या की आरोपी की तलाश की जा रही थी। फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 5000 रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।
विज्ञापन
एसपी गौतम ने बताया कि तलाश के दौरान सोमवार को मुखबिर की सूचना पर लक्ष्मणगढ़ चौराहे पर खड़े आरोपी बाबूलाल को थानाधिकारी राजेश कुमार मीणा मय टीम ने पीछा कर पकड़ा। आरोपी पुलिस टीम को देखते ही भाग गया था, जिसे थाने के कांस्टेबल महावीर प्रसाद ने करीब एक किलोमीटर पीछा कर पकड़ लिया।
विज्ञापन
थाने पर लाकर की गई पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपनी बेटी की हत्या भरतपुर निवासी बेटे के साले रवि के साथ अफेयर के चलते समाज में बदनामी के डर से की थी। बेटी की हत्या के बाद रवि की हत्या के लिए भी वह लगातार रैकी कर रहा था। रविवार 9 अक्टूबर को भी वह मालाखेड़ा रेकी करने आया था और वापस सोमवार को जयपुर जा रहा था।