{"_id":"66dd653cb37e4b29a600a69c","slug":"criminals-opened-fire-at-hotel-highway-king-in-alwar-for-extortion-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar: होटल हाइवे किंग में रंगदारी को लेकर बदमाशों ने की फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस; घटना सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar: होटल हाइवे किंग में रंगदारी को लेकर बदमाशों ने की फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस; घटना सीसीटीवी में कैद
Sun, 08 Sep 2024 02:20 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 08 Sep 2024 02:20 PM IST
सार
Alwar: नीमराणा में बदमाशों ने होटल हाईवे किंग में काउंटर पर फिरौती के लिए पर्ची देते हुए फायरिंग को घटना को अंजाम दिया है। फायरिंग की घटना सीसीटीवी कमरे में कैद हो गई। सूचना के बाद तुरंत प्रभाव से एडिशनल एसपी सहित पुलिस जाप्ता घटनास्थल पर पहुंचा।
विज्ञापन
घटना का सीसीटीवी फुटेज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जानकारी के अनुसार नमीता राणा पुलिस अधीक्षक कोटपुतली बहरोड़ ने बताया कि सुबह 6 बजे होटल पर फायरिंग की सूचना मिली थी। जिसमें दो बदमाशों के द्वारा फायरिंग की गई। जिसकी सूचना पर तुरंत इलाके में नाकेबंदी करा दी गई। बदमाशों की पहचान कर होटल से फुटेज के साक्ष्य जुटाकर बदमाशों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा। करीब दो बदमाश बाइक पर आए और उन्होंने काउंटर पर खड़े मैनेजर को फिरौती की एक पर्ची थमाई और दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग कर दी। फायरिंग काफी ज्यादा की गई।
विज्ञापन
फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सहित पूरी पुलिस फोर्स मोके पर पहुंच गयी और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने होटल हाइवे किंग पर पहुंचने के तुरंत बाद चारों तरफ नाकेबंदी करवा दी और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस इस मामले को गम्भीरता से ले रही है और बदमाशों की भी जल्द पहचान कर ली जाएगी।
विज्ञापन