Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर गौ तस्करों और गौ रक्षकों के बीच भिड़ंत और फायरिंग, मुक्त कराई पांच गाय
अलवर सनातन गौ रक्षा दल ने बीती रात दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर कार्रवाई करते हुए स्कार्पियो से पांच गाय बरामद कर उन्हें मुक्त करवाया। इस दौरान गौ रक्षकों और गौ तस्करों में भिड़ंत हो गई। तस्करों ने फायरिंग भी की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सनातन गौरक्षा दल के हेमंत मीणा और उनकी टीम को बीती रात सूचना मिली कि दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर स्कॉर्पियो गाड़ी जयपुर की तरफ से गाय भरकर अलवर की ओर आ रही है। तभी उनके साथ सनातन गौ रक्षा दल की पूरी टीम मौके पर पहुंची। जहां पर सामने से आ रही स्कार्पियो गाड़ी में पांच गाय ठूंस-ठूंस कर भरी हुई थीं। जैसे ही उन्होंने गाड़ी को रुकवाने का प्रयास किया, तो गाड़ी में बैठे गौ तस्करों ने गौ रक्षा टीम पर फायर कर दिया। उसके बाद टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद स्कॉर्पियो को पकड़ लिया और उसमें भरी हुई पांच गायों को बरामद कर सुधासागर गौशाला पहुंचाया गया। इस दौरान गौ तस्कर भाग निकले।
मुबीन लंगड़ा नाम के शख्स पर लगातार गौ तस्करी का आरोप
सनातन गौरक्षा दल के हेमंत मीणा ने आरोप लगाया कि मुबीन लंगड़ा नाम का शख्स लगातार गौ तस्करी की घटनाओं को अंजाम दे रहा है। यह गौ तस्कर लगातार जयपुर, दौसा, बांदीकुई, राजगढ़, अलवर शहर सहित आसपास के ज़िलों से गाय को गाड़ी में भरकर हरियाणा की ओर ले जाते हैं। जिस पर गौ रक्षा दल की टीम लगातार कार्रवाई करने में लगी हुई है। गौरक्षा की टीम ने स्कॉर्पियो गाड़ी के टायर पर कांटा डालकर रुकवाया और उसमें पांच गाय बरामद की हैं।
स्कॉर्पियो के टायर पर कांटा डालकर रोका, गौ तस्कर गाड़ी छोड़कर फरार
गौ रक्षक दल के ऊपर गौ तस्कर द्वारा फायर करने के बाद मौके पर गौ तस्कर गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। उन्होंने इस मामले की सूचना बड़ौदामेव थाना पुलिस को दी।
बड़ौदामेव थाना पुलिस ने गायों को गौशाला में छुड़वाया
बड़ौदा मेव थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गौ रक्षा की टीम की मदद से पकड़ी गई 5 गायों को सुधासागर गौशाला में छुड़वाया है। गौरतलब है कि पिछले काफी लंबे समय से गौ तस्करों के हौसले मेवात में इतने बुलंद हो गए हैं कि लगातार गौ तस्करी की घटनाएं को करने में लगे हुए हैं और आए दिन अलवर शहर सहित जिलेभर से गायों को भरकर हरियाणा ले जा रहे हैं। अभी हाल ही में गोपाल टॉकीज के समीप से गोपालक की 6 गायों को भरकर गौ तस्कर ले गए थे। उसके बाद से ही इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने रात्रि गश्त बढ़ाकर पुलिस नाके भी लगवाए हैं।