फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   case on Behror Assembly MLA Baljit Yadav after buffalo died due to helicopter

Rajasthan: 'विधायक के हेलिकॉप्टर की आवाज से भैंस की मौत', शिकायत लेकर थाने पहुंचा पशुपालक

Tue, 15 Nov 2022 03:01 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 15 Nov 2022 03:01 PM IST
सार

पशुपालक ने आरोप लगाया कि हेलिकॉप्टर फूल बरसा रहा था, तब हमारे घर के ऊपर से मात्र 20 मीटर की ऊंचाई से गुजरा। इससे भैंस को अटैक आ गया। वह धड़ाम से जमीन पर गिर पड़ी। 
 

विज्ञापन
case on Behror Assembly MLA Baljit Yadav after buffalo died due to helicopter
हेलिकॉप्टर की आवाज से भैंस की मौत - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान में एक भैंस की मौत से सियासी माहौल गर्म हो गया है। अलवर के बहरोड़ विधानसभा के विधायक बलजीत यादव के शान में हेलिकॉप्टर से फूल बरसाया गया। एक पशुपालक का आरोप है कि विधायक के हेलिकॉप्टर की आवाज से उसकी भैंस की मौत हो गई। भैंस की मौत का मामला गहरा गया है और भैंस मालिक ने मामले को लेकर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

विज्ञापन

बहरोड़ विधानसभा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों की खुशी में विधायक के समर्थकों ने 13 और 14 नवंबर को हेलिकॉप्टर से फूल बरसाए थे। 13 नवंबर को बहरोड़ कस्बे के गांव कोहराना में दोपहर ढाई बजे हेलिकॉप्टर से फूल बरसाए गए। गांव के पशुपालक बलवीर सिंह (70 साल) ने आरोप लगाया कि हमारे घर के ऊपर से मात्र 20 मीटर की ऊंचाई से गुजरा। हेलिकॉप्टर की आवाज से उनकी भैंस घबरा गई और जमीन पर गिर पड़ी। भैंस ने वहीं दम तोड़ दिया। भैंस मालिक का कहना है कि विधायक की हेलिकॉप्टर के आवाज से उनकी भैंस मरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुशपालक बोला-1.50 लाख की थी भैंस, मुआवजा दिया जाए
पशुपालक बलवीर ने विधायक के खिलाफ बहरोड़ थाने में शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि उनकी भैंस की कीमत 1.50 लाख रुपये थी। मैं गरीब किसान हूं। भैंस से ही घर का चूल्हा जलता था। अब विधायक के हेलिकॉप्टर के पायलट की लापरवाही से उनकी भैंस मरी है। इसकी रिपोर्ट दर्ज की जाए और कानूनी कार्रवाई की जाए। पशुपालक ने मुआवजा भी मांगा है।

विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद भैंस की मौत की वजह का होगा खुलासा 
गांव में विधायक के हेलिकॉप्टर के कारण भैंस की मौत की खबर फैली तो पूरा गांव बलवीर सिंह के यहां जुट गया। पशु चिकित्सक को बुलाया गया। वहीं शिकायत के बाद सोमवार को भैंस का विसरा लिया गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद भैंस की मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। 

आरोप-पायलट की गलती से भैंस का आया अटैक
पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की जा सकती है। पशुपालक ने आरोप लगाया कि हेलिकॉप्टर के पायलट की गलती है। जिसने इतनी कम ऊंचाई पर तेज आवाज में हेलिकॉप्टर को घुमाया। इसी कारण उसकी भैंस को अटैक आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed