{"_id":"631aa9f5a9ad655717065cdf","slug":"brother-in-law-who-killed-brother-in-law-arrested-in-alwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News: कुल्हाड़ी से जीजा का कत्ल करने वाला साला गिरफ्तार, जंगल से डेड बॉडी और बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: कुल्हाड़ी से जीजा का कत्ल करने वाला साला गिरफ्तार, जंगल से डेड बॉडी और बाइक बरामद
Fri, 09 Sep 2022 08:21 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 09 Sep 2022 08:21 AM IST
सार
राजस्थान के अलवर जिले में गोविंदगढ़ कस्बे में एसीजेएम कोर्ट में पेशी पर आए बहनोई का लौटते समय अपहरण कर साले ने उसकी कुल्हाड़ी से हत्या कर दी थी। हत्या के बाद लाश को छिपा दिया। पुलिस ने लाश और उसकी बाइक को सेमला रोड रामबास के जंगल से बरामद कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलवर जिले के कोर्ट में पेशी पर गए जीजा को अगवा कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी साले अकरम खान पुत्र अलीशेर निवासी डाबरी थाना गोविंदगढ़ को गिरफ्तार किया है। आरोपी की सूचना पर मृतक जीजा नईम का शव और बाइक पुलिस ने बरामद कर ली है।
विज्ञापन
अलवर एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया, थाना जुरहरा जिला भरतपुर निवासी आसुदीन फकीर ने बताया कि उसके बेटा नईम दहेज प्रताड़ना के मामले में 6 सितंबर की सुबह करीब 10-11 बजे कोर्ट कैंप गोविंदगढ़ गया था। जहां से उसे अलीशेर और उसके बेटों अकरम लियाकत, रशीद और अन्य लोगों ने अगवा कर लिया। रिपोर्ट पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की गई।
विज्ञापन
अपहृत और आरोपियों की तलाश के लिए एसपी गौतम की ओर से थानाधिकारी उद्योग नगर बनवारी लाल, थानाधिकारी गोविंदगढ़ प्रमोद कुमार और थानाधिकारी नौगांवा सुनील टाक के नेतृत्व में अलग-अलग टीमें गठित की गईं। मुखबिर की सूचना पर गुरुवार को मुख्य आरोपी अकरम खान को रामबास बझेड़ी रोड से डिटेन कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपी ने बताया, करीब 12 साल पहले उसकी बहन की शादी नईम से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही नईम ने उसकी बहन को छोड़ दिया और तलाक भी नहीं दिया। इस संबंध में उन्होंने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। लेकिन कोर्ट में उनके प्रकरण में कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। इसी दौरान नईम ने दूसरी शादी कर ली, जिसकी वजह से उसकी बहन और घर वाले परेशान थे। नईम की हत्या के लिए उसने पहले से ही योजना बना ली थी कि इस बार जब जीजा तारीख पेशी पर आएगा तो वह उसे खत्म कर देगा।
6 सितंबर को नईम तारीख पेशी पर गोविंदगढ़ कोर्ट आया था। योजना के अनुसार उसने नईम को अगवा किया और उसकी हत्या कर लाश को जंगल मे छुपा दिया। मुलजिम अकरम खान की सूचना पर जीजा नईम की लाश और उसकी मोटर साइकिल सैमला रोड रामबास के जंगल से बरामद की गई।