{"_id":"651becae487710b00209d5d9","slug":"another-ivory-found-from-crpf-si-house-in-alwar-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar: सीआरपीएफ एसआई के घर से मिला एक और हाथी दांत; तीन करोड़ रुपये के दो दांत अब तक हुए बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar: सीआरपीएफ एसआई के घर से मिला एक और हाथी दांत; तीन करोड़ रुपये के दो दांत अब तक हुए बरामद
Tue, 03 Oct 2023 03:58 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 03 Oct 2023 03:58 PM IST
सार
सीआईडी की सूचना पर सीआरपीएफ के एसआई के अलवर घर से सवीना पुलिस ने बरामद किया 8 किलो वजनी एक और हाथी दांत, 3 करोड़ रुपये कीमत के 16 किलो वजनी 2 हाथी दांत अब तक हुए बरामद।
विज्ञापन
पुलिस ने बरामद किया हाथी दांत।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस मुख्यालय क्राइम ब्रांच जयपुर की स्पेशल टीम की सूचना पर उदयपुर जिले की सवीना थाना पुलिस की टीम ने 30 सितंबर को पकड़े गए सीआरपीएफ के एसआई राहुल मीणा के अलवर स्थित घर से एक और हाथी का दांत बरामद किया है।
विज्ञापन
यह भी पहले बरामद किए हाथी दांत के वजन आठ किलो और लंबाई तीन फिट के बराबर है। अब तक आरोपी के पास से कुल 16 किलो वजनी दो दांत बरामद किए जा चुके हैं, जिनकी कीमत करीब तीन करोड़ रुपये है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध दिनेश एमएन ने बताया कि सीआईडी क्राइम ब्रांच की सूचना पर 30 सितंबर को सवीना थाना पुलिस की टीम द्वारा पकड़े गए पांच हाथी दांत तस्करों के बारे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशा राम चौधरी के सुपरविजन एवं पुलिस निरीक्षक राम सिंह नाथावत के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल शंकर दयाल शर्मा, कमल सिंह और रामनिवास की टीम द्वारा आसूचनाएं एकत्रित की गई। दो दिन लगातार आसूचना संकलन में आरोपी एसआई द्वारा गांव झाला टाला स्थित घर में एक और हाथी दांत छुपाने की जानकारी मिली।
विज्ञापन
एडीजी एमएन ने बताया कि इस सूचना से मामले की जांच कर रही सवीना थाना पुलिस को अवगत कराया गया। इस सूचना पर सवीना थाना पुलिस की टीम ने आरोपी एसआई राहुल मीणा के गांव झाला टाला थाना लक्ष्मणगढ़ जिला अलवर पहुंच एक और हाथी दांत बरामद किया। इसका वजन भी आठ किलो और लंबाई तीन फीट है।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
सीआईडी क्राइम ब्रांच की सूचना पर हाथी दांत बेचने की फिराक में घूम रहे पांच आरोपियों गांव झाला टाला अलवर निवासी राहुल मीणा (25), थाना महवा जिला दौसा निवासी अमित सिंह गुर्जर (24), भुसावर जिला भरतपुर निवासी अर्जुन सिंह मीणा (25), संजय सिंह मीणा (31) और पालड़ी मीणा थाना खोह नागोरियान जयपुर निवासी रीटा शाह (25) को सवीना थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
सरगना राहुल मीणा सीआरपीएफ में एसआई है
इनका सरगना राहुल मीणा सीआरपीएफ में एसआई है। जिसने जुलाई 2023 में ही कोयंबतूर से अपनी ट्रेनिंग पूरी की थी। वर्तमान में कश्मीर के सोपोर जिले में तैनात है। अगस्त महीने में छुट्टी लेकर वह वापस कोयंबटूर गया और तस्करों से हाथी दांत खरीद कर मोटा मुनाफा कमाने बेचने के लिए राजस्थान लाया, लेकिन उदयपुर में सीए सर्किल पर सभी पकड़े गए।
दूसरा हाथी दांत बरामद
एडीजी ने बताया कि दूसरा हाथी दांत आरोपी के घर से बरामद करवाने में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशा राम चौधरी के सुपरविजन एवं इंस्पेक्टर राम सिंह नाथावत के नेतृत्व में आसूचना विकसित की गई। इसमें हेड कांस्टेबल शंकर दयाल शर्मा, कमल सिंह व रामनिवास, कांस्टेबल देवेंद्र, भूपेंद्र शर्मा व कांस्टेबल चालक विश्राम की विशेष भूमिका रही। बरामदगी थाना सवीना पुलिस द्वारा की गई।