{"_id":"64c28463eaa5b2aaca08e81a","slug":"anju-nasrullah-love-story-arvind-says-returning-to-homeland-is-not-easy-for-anju-will-divorce-him-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anju-Nasrullah Love Story: अंजू के पति अरविंद ने कहा- वतन वापसी आसान नहीं, ...दूंगा तलाक, इसकी हो जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anju-Nasrullah Love Story: अंजू के पति अरविंद ने कहा- वतन वापसी आसान नहीं, ...दूंगा तलाक, इसकी हो जांच
Thu, 27 Jul 2023 08:21 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 27 Jul 2023 08:21 PM IST
सार
अलवर से पाकिस्तान गई अंजू के लिए वतन वापसी आसान नहीं है। पति और ससुराल पक्ष का अब उसे अपनाना भी मुश्किल है। क्योंकि अब अंजू के पति अरविंद ने कहा, मैं कानूनी राय लेकर उसे तलाक दूंगा। इतना ही नहीं अरविंद ने पत्नी अंजू के वीजा और पासपोर्ट की जांच की मांग की है। उसका कहना है कि मैंने कोई साइन नहीं किए थे, फिर पासपोर्ट और वीजा कैसे तैयार हो गया।
विज्ञापन
अंजू के पति अरविंद का बयान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पाकिस्तान गई अलवर के भिवाड़ी की अंजू के लिए वतन वापसी आसान नहीं है, जिस तरह की प्रक्रिया उसने अपनाई है, उससे उसका संकट दूर होता नजर नहीं आ रहा है। निश्चित रूप से भारत वापसी होने पर भी वह जांच एजेंसियों के रडार पर होगी। क्योंकि सबसे पहला सवाल यह है कि आखिर बिना पति की स्वीकृति या उसके हस्ताक्षर के उसका वीजा किस तरह तैयार हुआ और कौन इसमें शामिल था? यह बहुत बड़ा सवाल अब खड़ा हो गया है। इस संबंध में पाकिस्तान गई अंजू के पति अरविंद ने पत्नी के वीजा और पासपोर्ट जांच की मांग की है।
विज्ञापन
अपने प्रेमी से मिलने पाकिस्तान गई भिवाड़ी की अंजू के पति अरविंद ने कहा, वह कानूनी राय लेकर उसे तलाक देंगे और सरकार से उसके वीजा पर साइन के बारे में जांच की मांग करेंगे। उन्होंने यह बात बुधवार को अलवर लौटकर पत्रकारों के समक्ष कही। अरविंद ने बताया कि मेरी अंजू से अब बात नहीं हुई है, लेकिन यह बात सामने आ गई है। क्योंकि जिस तरह से उसके वीडियो जारी हो रहे हैं कि उसने निकाह कर लिया है और बच्चों से भी कोई बातचीत नहीं हो रही है। अंजू और उसके पाक प्रेमी के लगातार बयान बदले जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह तो तय है कि निकाह हो चुका है। अंजू लगातार झूठ बोल रही है। वीजा पर मेरे साइन नहीं है और कौन उसके साथ दिल्ली गया? किस तरह उसने बीजा बनवाया? यह सब जांच का विषय है और बिना तलाक के उसने कैसे शादी कर ली?
विज्ञापन
'दिल्ली में तलाक की अर्जी की मुझे कोई जानकारी नहीं'
अंजू द्वारा तीन साल पहले दिल्ली में तलाक की दी गई अर्जी के सवाल पर उन्होंने कहा, मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है और न ही मैं दिल्ली गया और न ही मुझे कोई तलाक से संबंधित नोटिस मिला। बच्चों के प्रति उसका व्यवहार अच्छा था, लेकिन कभी-कभी वह यह कहती थी कि मुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना। यह बात मुझे उसकी मजाक में लगती थी। लेकिन अब वह बात पूरी हकीकत के रूप में सामने आ रही है।
विज्ञापन
पाकिस्तान से एक वीडियो जारी हुआ, जिसमें अंजू का प्रेमी नसरुल्लाह कह रहा है कि शादी नहीं की है, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि वो झूठ बोल रहे हैं और मैं तो अंजू को स्वीकार नहीं करूंगा और बच्चे तय करेंगे। मेरी बेटी भी अपनी मां के साथ रहने के लिए मना कर रही है। कब उसने पासपोर्ट बनवाया, इस संबंध में भी मुझे कोई जानकारी नहीं है। वीजा पर किसके साइन हैं, यह भी पता नहीं है।
उन्होंने सरकार से मांग की, कि उसका वीजा जब्त किया जाए, पासपोर्ट जब्त किया जाए और उसकी जांच होनी चाहिए कि आखिर बिना पति के हस्ताक्षर से उसका पासपोर्ट और वीजा किस तरह से तैयार हो गया। आज तक कोई भी विभागीय जांच नहीं आई कि वह वीजा बनवा रही है और उसके हर कागज की जांच की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुझे पता नहीं था कि वह इतना बड़ा कदम उठाएगी। जिद्दी जरूर थी, जो करना होता है वह करती थी। परिवार ने रजामंदी से शादी की थी। जब उनसे पूछा गया कि नौकरी में आप डिस्टर्ब हैं, बच्चे डिस्टर्ब हैं, तो सवाल पर उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से मैं पूरी तरह से डिस्टर्ब हूं। बच्चे मेरे पास ही रख लूंगा और जाने नहीं दूंगा।
भारत में आने पर अंजू को बिल्कुल स्वीकार नहीं करूंगा। इंडिया वापस आने पर क्या-क्या सवाल होंगे पूछने पर अरविंद ने बताया कि अंजू के भारत आने पर वह उससे सवाल करेंगे कि वीजा कैसे बना और किसके फर्जी साइन कराए? ससुराल वालों को अंजू के पाकिस्तान जाने के पता होने के सवाल पर उसने कहा कि मेरा साला डेविड और उसकी पत्नी को पता था, लेकिन मुझे नहीं बताया गया। मैं अंजू के भारत आने पर उससे तलाक लूंगा और मेरा उसे किसी भी तरीके का संपर्क नहीं है। तलाक के कागज के बारे में बताया जा रहा है कि उसने दिल्ली में तैयार किए हैं। लेकिन मुझे इसकी जानकारी नहीं है और भारत आने पर कानूनी राय लेकर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराऊंगा।
भिवाड़ी की अंजू अपने पति अरविंद और दो बच्चों को छोड़कर पाकिस्तान में रह रहे अपने प्रेमी नसरुल्लाह से मिलने पहुंच गई और यह जानकारी उसने पाकिस्तान में पहुंचने के बाद अपने पति और परिचितों को दी थी। उसके दूसरे दिन ही यह वीडियो वायरल होने लगा कि उसने निकाह कर लिया है और जिस संबंध में पाकिस्तान की न्यायालय को भी अवगत कराया गया है। धर्म परिवर्तन कर अंजू से वह फातिमा बन गई है, ऐसी सूचनाएं आई हैं। उसके बाद लगातार देश की मीडिया में यह मामला पूरी तरह चर्चा में आ गया है। क्योंकि पिछले महीने पाकिस्तान की सीमा हैदर भी भारत में आई और सचिन मीणा से उसने शादी की। सीमा हैदर के चार बच्चे थे, यह मामला पूरी तरह इसी से जोड़कर देखा जा रहा है कि आखिर में अंजू का पाकिस्तान जाने के लिए सहयोग करने वाले कौन-कौन लोग थे।