फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Amrita Dhawan said in Alwar tour that Congress government will be formed again in Rajasthan

Alwar: अमृता धवन ने किया अलवर दौरा, बोलीं- एक सवाल के सौ तरीके, जवाब सिर्फ एक, प्रदेश में बनेगी कांग्रेस सरकार

Tue, 16 May 2023 03:52 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 16 May 2023 03:52 PM IST
सार

अलवर दौरे पर मंगलवार को आईं कांग्रेस सह प्रभारी अमृता धवन ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। संगठन को मजबूती और विधानसभा टिकट वितरण पर फीडबैक लिया।

विज्ञापन
Amrita Dhawan said in Alwar tour that Congress government will be formed again in Rajasthan
कांग्रेस सह प्रभारी अमृता धवन - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

अलवर के एक दिवसीय दौरे पर आई कांग्रेस की प्रदेश सह प्रभारी और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव अमृता धवन ने कहा है कि कांग्रेस के नेता सचिन पायलट के मामले में अंतिम निर्णय राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे लेंगे। उन्होंने यह बात अलवर में पत्रकार वार्ता के दौरान कही। सचिव अमृता पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए सभी जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से मिल रही हैं। अमृता धवन ने कहा कि कर्नाटक की जीत से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। कार्यकर्ताओं का आत्मविश्वास भी बढ़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी विभाजन की राजनीति करती है और कर्नाटक की जनता ने उनको मुंहतोड़ जवाब दिया है।

विज्ञापन


राजस्थान में पार्टी अच्छा काम कर रही है
अमृता ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार रिपीट होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि राजस्थान में पार्टी बहुत अच्छा काम कर रही है। सरकार भी अच्छा काम कर रही है और कांग्रेस की जो नीतियां हैं, वो प्रत्येक नागरिक तक पहुंच रही हैं। इसलिए इसमें कोई संदेह नहीं कि राजस्थान में कांग्रेस पार्टी की दोबारा सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि आप एक ही सवाल सौ तरीके से पूछेंगे तो भी जवाब एक ही होगा कि राजस्थान में एक बार फिर से कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।
विज्ञापन


नेता, पार्षद, विधायक को एक कार्यकर्ता की तरह काम करना पड़ेगा
कर्नाटक की जीत के आधार पर आगामी राज्य छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश के चुनाव में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के रोडमैप के सवाल पर उन्होंने कहा कि कर्नाटक खड़गे का गृह राज्य है और उन्होंने भी एक कार्यकर्ता के रूप में वहां काम किया है इसलिए राजस्थान सहित अन्य राज्यों में होने वाले चुनाव में हर नेता, पार्षद, विधायक को एक कार्यकर्ता की तरह काम करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि चुनाव वाले राज्यों में 6 महीने पहले भारतीय जनता पार्टी आम जनता को भ्रमित करती है। हिंदू मुस्लिम के नाम पर तोड़ती है। झूठ बोलती है और आम जनता में जहर फैलाने की कोशिश करती है। ऐसे में पार्टी के कार्यकर्ताओं को सजग रहना होगा। बीजेपी की बातों का जवाब कांग्रेस सरकार की योजनाओं और  आमजन के लिए की जा रही का नीतियों से देना होगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट विवाद पर उन्होंने कहा कि सभी कांग्रेस के झंडे के नीचे चुनाव लड़ेंगे और पार्टी का झंडा ही सबसे प्रिय है। पार्टी संगठन  सबसे पहले मकसद यह है कि पार्टी को राजस्थान में वापस लाना है। भारतीय जनता पार्टी से देश को बचाना है और जिन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है उन राज्यों को भारतीय जनता पार्टी से बचाना है। मुख्य रूप से कांग्रेस पार्टी 2024 की रूपरेखा तैयार कर रही है और उसी के आधार पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने तोड़फोड़ कर कर अपनी सरकार बना ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पायलट मसले पर रंधावा और खड़गे को लेना है फैसला
15 दिन में सरकार द्वारा मांगें नहीं मानने पर सचिन पायलट द्वारा आंदोलन की चेतावनी के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस मामले को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने संज्ञान ले रही है और इस संबंध में राजस्थान प्रभारी रंधावा और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लेना है। राजस्थान में बेकार परफॉर्मेंस वाले विधायकों के टिकट काटने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी कई स्तर पर सर्वे कराती है, जो एमएलए अच्छा काम कर रहे हैं उन्हें टिकट दिया जाएगा और जहां बदलाव की संभावना होगी वहां टिकट भी बदला जाएगा। राजस्थान में सभी मंत्री अच्छा काम कर रहे हैं और उसी काम के आधार पर जनता राजस्थान में कांग्रेस की दोबारा सरकार बनाएगी।

गांधीवादी तरीके से पूरा चुनाव लड़ा जाएगा
राजस्थान सरकार के एक मंत्री राजेंद्र गुढ़ा द्वारा अपनी ही सरकार पर 40 फीसदी कमीशन के आरोप के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार गांधीवादी सरकार है और इसलिए गांधीवादी तरीके से पूरा चुनाव लड़ा जाएगा। भारतीय जनता पार्टी हिंदू-मुस्लिम कर कर चुनाव लड़ती है। विभाजन की राजनीति करती है। कर्नाटक चुनाव में चर्चा में रहे बजरंगबली के सवाल पर उन्होंने कहा कि बजरंगबली सबके हैं किसी पार्टी विशेष के नहीं हैं। कर्नाटक के चुनाव में बजरंगबली ने अपनी गदा से बीजेपी को पस्त कर दिया और कांग्रेस की अच्छे बहुमत से सरकार बनाई है।


डोर टू डोर कार्यक्रम चलाए जाएंगे
इधर, पार्टी के संगठन पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि जिन जिलों में पार्टी का संगठन तैयार नहीं है वहां उसका विस्तार करना है जिला अध्यक्षों की नियुक्ति करनी है। उनके संगठनों का विस्तार करना है और मंडल स्तर पर रूपरेखा तैयार करनी है। आमजन को जोड़ने के लिए डोर टू डोर कार्यक्रम चलाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed