{"_id":"64d0cb49f94b1cf45d002b4b","slug":"alwar-s-asi-who-went-to-punjab-to-catch-the-crook-died-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: बदमाश को पकड़ने पंजाब गए अलवर के एएसआई की मौत, बदमाशों का पीछा करते समय हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: बदमाश को पकड़ने पंजाब गए अलवर के एएसआई की मौत, बदमाशों का पीछा करते समय हुआ हादसा
Mon, 07 Aug 2023 04:15 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 07 Aug 2023 04:15 PM IST
सार
अलवर के गोविंदगढ़ थाना एएसआई लखन सिंह की पंजाब में रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई। बदमाश को पकड़ने के लिए पंजाब के भठिंडा गई थी पुलिस टीम, पीछा करते एक्सीडेंट हो गया।
विज्ञापन
एएसआई लखन सिंह की फाइल फोटो।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
अलवर के गोविंदगढ़ थाने में तैनात एएसआई लखन सिंह की पंजाब में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। एएसआई पुलिस टीम के साथ पंजाब के भठिंडा में अपराधी को पकड़ने गए थे। इस दौरान बदमाश का पीछा करते हुए गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
भरतपुर के डीग निवासी जाटोली गांव निवासी 48 वर्षीय एसआई लखन सिंह अलवर के गोविंदगढ़ थाने में एएसआई के पद पर कार्यरत थे। एक सप्ताह पहले 28 जुलाई को बदमाश को पकड़ने के लिए पंजाब के भठिंडा गए थे। इस दौरान पुलिस की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। एएसआई को लुधियाना रेफर किया गया। वहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस कर्मी शव को लेकर अलवर पहुंचे। अलवर के राजीव गांधी सामान्य अस्पताल में सोमवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। उसके बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा उनके शव को देखने और परिजनों को सांत्वना देने अस्पताल पहुंचे। पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया कि मृतक के परिजनों को तुरंत बने हुए पुलिस फंड से तीन लाख की सहायता राशि दी गई है। इसके अलावा एएसआई के बेटे को सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने के लिए कहा गया है। साथ ही जिन बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस गई थी। उस मामले में जीरो की एफआईआर अलवर कोतवाली में दर्ज की जाएगी। उसे पंजाब की भठिंडा पुलिस को भेजा जाएगा। आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास अलवर पुलिस कर रही है। साथ ही इस मामले में मृतक के परिजनों को सरकारी नियम के अनुसार इंश्योरेंस की राशि और अन्य सहायता दिखाई जाएगी।
विज्ञापन