फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar pregnant woman give rpsc teacher exam lying on mattress

Alwar: जज्बा कुछ कर गुजरने का...एग्जॉम सेंटर में गद्दे पर लेटकर प्रसूता ने दी परीक्षा, एक दिन पहले बनी थी मां

Fri, 23 Dec 2022 07:06 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 23 Dec 2022 07:06 PM IST
सार

राजस्थान में अलवर जिले के एक स्कूल में गुरुवार को आयोजित शिक्षक भर्ती परीक्षा में एक प्रसूता भी परीक्षा देने पहुंची। परीक्षा देने वाली प्रसूता ने प्रसव के बाद होने वाले दर्द को सहकर दो पारियों की परीक्षा दी।
 

विज्ञापन
Alwar pregnant woman give rpsc teacher exam lying on mattress
गद्दे पर लेटकर प्रसूता ने दी परीक्षा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अलवर शहर के हैप्पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गुरुवार को आयोजित शिक्षक भर्ती परीक्षा में एक प्रसूता भी परीक्षा देने पहुंची। परीक्षा देने वाली प्रसूता ने प्रसव के बाद होने वाले दर्द को सहकर दो पारियों की परीक्षा दी। कीलपुरखेड़ा निवासी अनीता मीणा को बुधवार दोपहर 12 बजे पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई थी। गुरुवार को होने वाली परीक्षा में वह अलवर शहर के हैप्पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में परीक्षा देने पहुंची।

विज्ञापन


बता दें कि उनका नंबर ऊपरी मंजिल पर आया था। जहां वह चढ़ नहीं पा रही थी। एक दिन की प्रसूता के इस जज्बे को देख स्कूल प्रिंसिपल कंचन गोयल ने न केवल परीक्षा देने के लिए नीचे का कमरा उपलब्ध कराया। साथ ही पर्याप्त साधन उपलब्ध कराएं। अनीता के साथ उनके पति रिंकू मीणा और जेठ पिंटू मीणा और ननद व बहन भी अलवर आए। उन्होंने बताया कि अनीता कि इस परीक्षा को लेकर काफी अच्छी तैयारी है। इसलिए यह परीक्षा को छोड़ना नहीं चाहती थी और उसकी जिद के चलते उसे परीक्षा दिलाने अलवर लेकर आए।
विज्ञापन


अलग से कमरे में बैठाया गया...
अनीता को अलग से कमरे में बैठाया गया। जहां बैंच लगाकर उस पर गद्दे लगाए गए और उस पर लेटकर परीक्षा दी। अनिता ने बताया, इससे पूर्व भी राजस्थान पुलिस की परीक्षा में रिटर्न क्लियर कर चुकी हैं। लेकिन गर्भवती होने के चलते फिजिकल की परीक्षा नहीं दे पाई थी। एसीएस धर्मवीर पाराशर और पर्यवेक्षक घनश्याम मीणा ने भी इसकी सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed