फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: Young man died after falling from the roof, landlord found the young man fallen on the road

Alwar News: छत से गिरकर हुई युवक की मौत, मकान मालिक को सवेरे सड़क पर गिरा मिला युवक, पुलिस कर रही है जांच

Sun, 12 May 2024 03:01 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 12 May 2024 03:01 PM IST
सार

अलवर के कोतवाली थाना क्षेत्र में किराए का कमरा लेकर रहने वाले एक युवक की कल रात छत से गिरकर मौत हो गई। घटना के बारे में आज सुबह पता चला जब मकान मालिक ने युवक को सड़क पर गिरा देखा। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Alwar News: Young man died after falling from the roof, landlord found the young man fallen on the road
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलवर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में प्रताप स्कूल के पीछे रहने वाले 24 वर्षीय युवक संदीप चौधरी की कल देर रात छत से गिरने के कारण मौत हो गई। युवक मूल रूप से बहरोड़ में बड़ोर्द के पास अजमेरीपुर का रहने वाला था और यहां किराए पर कमरा लेकर रह रहा था। 

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक अलवर शहर में सीसीएल लैब में सैंपल कलेक्ट करने का काम करता था। यहां किराए के कमरे में रहने के दौरान कल देर रात वह मकान के दूसरे फ्लोर से नीचे आ गिरा और बेहोश होकर वहीं पड़ा रहा। सुबह जब मकान मालिक ने उसे गिरा हुआ देखा तो उसने संदीप को उठाने का प्रयास किया और उसे तुरंत अस्पताल लेकर गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


अब पुलिस ने शव कब्जे में लिया है। आगे की जांच-पड़ताल के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। जानकारी में सामने आया है कि उसका एक रूम पार्टनर भी था। पुलिस मामले को लेकर उसके साथ भी बात करेगी। बहरहाल युवक के छत से गिरने के कारणों को लेकर पुलिस छानबीन में लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed