{"_id":"66e2d12190166b07fe0e6bc4","slug":"alwar-news-theft-in-the-house-of-a-doctor-who-went-to-the-hospital-to-meet-a-relative-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News: रिश्तेदार से मिलने अस्पताल गया था डॉक्टर परिवार, चोरों ने तोड़ दिए घर के ताले, नकदी-जेवर ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: रिश्तेदार से मिलने अस्पताल गया था डॉक्टर परिवार, चोरों ने तोड़ दिए घर के ताले, नकदी-जेवर ले गए
Thu, 12 Sep 2024 05:01 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 12 Sep 2024 05:01 PM IST
सार
अलवर के अरावली विहार क्षेत्र में स्थित काला कुआं हाउसिंग बोर्ड में एक डॉक्टर के घर चोरों ने दिनदहाड़े धावा बोल दिया। चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घर का टूटा दरवाजा और अलमारी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलवर शहर के अरावली विहार थाना अंतर्गत काला कुआं हाउसिंग बोर्ड निवासी एक डॉक्टर के मकान को चोरों निशाना बनाते हुए हाथ साफ कर दिया। चोरों ने मकान में रखी दो तोले की सोने की चेन के अलावा 50 हजार की नकदी चोरी कर ली और फरार हो गए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार स्थानीय निवासी रेनू गुप्ता अपने मामा से मिलने अस्पताल गई हुई थी। तभी चोरों ने सूने मकान के जाली वाला गेट का ताला तोड़ दिया और घर में रखी नकदी और सोने के जेवराज पर हाथ साफ कर दिया। भतीजे राम ऋषि ने बताया कि चोरी की सूचना मिलते ही अरावली विहार थाना पुलिस को फोन किया गया। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने मकान में रहने वालों से बात भी की और पूरे मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। अरावली विहार पुलिस थाने से ये मकान कुछ ही दूरी पर है। इसके बाद भी चोरों शातिरों का इतना दुस्साहस कि दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। इस घटना बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ोस में रहने वालो से भी पूछताछ की, लेकिन चोरों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा। राम ऋषि ने बताया कि वे लोग करीब छह बजे अस्पताल गए थे और 9 बजे वापस लौट आए थे। इसी बीच चोर जाली वाला गेट तोड़कर अंदर आये और वारदात कर गए।
विज्ञापन