{"_id":"66dac6db841c2f54c50af5b3","slug":"alwar-news-search-operation-conducted-in-central-jail-barracks-were-checked-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News: केंद्रीय कारागृह में चलाया गया सर्च अभियान, बैरकों की जांच की गई, नहीं मिला संदिग्ध सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: केंद्रीय कारागृह में चलाया गया सर्च अभियान, बैरकों की जांच की गई, नहीं मिला संदिग्ध सामान
Fri, 06 Sep 2024 02:39 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 06 Sep 2024 02:39 PM IST
सार
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेजपाल सिंह ने बताया कि जेल में हर पंद्रह दिन पर प्रशासन द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जाता है। शुक्रवार को सर्च ऑपरेशन चलाकर बैरकों की जांच की गई।
विज्ञापन
अलवर जेल में चलाया गया सर्च अभियान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलवर केंद्रीय कारागृह में गुरुवार को पुलिस द्वारा एक सर्च ऑपरेशन चलाकर बैरकों की जांच की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेजपाल सिंह के नेतृत्व में पांच थानों की पुलिस केंद्रीय कारागृह पहुंची और जेल अधीक्षक शिवेंद्र शर्मा के साथ मिलकर बैरकों में सघन तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान बंदियों के पास से कोई संदिग्ध वस्तु या मोबाइल फोन बरामद नहीं हुआ। पुलिस ने जेल की आठ बैरकों में जाकर सघन तलाशी ली।
विज्ञापन
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेजपाल सिंह ने बताया कि जेल में हर पंद्रह दिन पर प्रशासन द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जाता है। इस बार पुलिस प्रशासन, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) बीना महावर, और जेल अधीक्षक शिवेंद्र शर्मा ने मिलकर जांच की, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु या मोबाइल फोन नहीं मिला।
विज्ञापन
जेल में मोबाइल फोन के मिलने से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि जेल में प्रवेश के समय हर व्यक्ति की गहन तलाशी ली जाती है। इसके अतिरिक्त, जेल के पीछे से मोबाइल फेंकने की घटनाओं को रोकने के लिए चौकियां स्थापित की गई हैं, जहां आरएसी (राजस्थान आर्म्ड कांस्टेबुलरी) का जवान तैनात रहता है और परिसर में नियमित रूप से चेकिंग भी की जाती है।
विज्ञापन