फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: Salaries not paid, sanitation workers protested, warned of strike

Alwar News: नहीं हुआ वेतन का भुगतान, सफाईकर्मियों ने किया विरोध प्रदर्शन, दी हड़ताल की चेतावनी

Sun, 12 May 2024 04:09 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 12 May 2024 04:09 PM IST
सार

भुगतान की मांग को लेकर सफाई कर्मियों ने अलवर नगर निगम के मुख्य गेट पर जमकर हंगामा किया। ये सफाईकर्मी वेतन भुगतान में की जा रही देरी को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

विज्ञापन
Alwar News: Salaries not paid, sanitation workers protested, warned of strike
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलवर नगर निगम कार्यालय के मुख्य गेट पर सफाईकर्मियों ने बकाया भुगतान की मांग को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान करीब 50 से अधिक सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम व ठेकेदारों के खिलाफ जमकर नारे लगाए। विरोध प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मियों का कहना था कि कई दिन बीतने के बाद भी उनके वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वेतन भुगतान के संबंध में ठेकेदार धीरज जैन से बात करने के बाद उन्होंने जल्द वेतन देने की बात कहकर मामला टाल दिया। सफाईकर्मियों का कहना था उन पर काम का दबाव रहता है, सीमित संसाधनों व स्टाफ के बावजूद भी वे बेहतर तरीके से कार्य करते हैं। उनका हरसंभव प्रयास रहता है कि शहर में साफ-सफाई बनी रहे एवं आमजन को किसी तरह की परेशानी ना हो। बावजूद इसके निगम व जिला प्रशासन उनके बकाया वेतन को दिलाने के लिए कोई मदद नहीं कर रहा है। 
विज्ञापन


सफाई कर्मियों का कहना है कि समय पर वेतन नहीं मिलने से परिवार का खर्च गड़बड़ा गया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक बकाया वेतन नहीं मिलेगा तब तक हड़ताल कर काम का बहिष्कार करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed