फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News People are troubled due to collusion of crusher mafia and police appealed Collector-SP for justice

Alwar News: क्रेशर माफिया और पुलिस की मिलीभगत के चलते लोग परेशान, कलेक्टर-एसपी से लगाई न्याय की गुहार

Sat, 22 Feb 2025 04:01 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 22 Feb 2025 04:01 PM IST
सार

पिछले कुछ दिन पहले क्रेशर माफिया ने छोटी सी बात को लेकर एक परिवार के साथ जमकर मारपीट की, जिसमें एक छह दिन के छोटे बच्चे को भी चोट आई थी।

विज्ञापन
Alwar News People are troubled due to collusion of crusher mafia and police appealed Collector-SP for justice
कलेक्टर और एसपी से मिलने आए लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलवर के विजय मंदिर थाना क्षेत्र में ठेकडा गांव में क्रेशर माफिया और पुलिस प्रशासन की मिलीभगत के चलते ग्रामीण व पीड़ित न्याय की गुहार लगाने जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचे। जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ दिन पहले क्रेशर माफिया ने छोटी सी बात को लेकर एक परिवार के साथ जमकर मारपीट की, जिसमें एक छह दिन के छोटे बच्चे को भी चोट आई थी।

विज्ञापन


इस घटना के बाद विजय मंदिर पुलिस ने पीड़ित परिवार के एक व्यक्ति को उठाकर थाने में बंद कर दिया, जिसका विरोध ग्रामीणों ने किया। लेकिन पुलिस प्रशासन सुनने को तैयार नहीं है, जिसके चलते शनिवार को ग्रामीणों के साथ जिला मुख्यालय मिनी सचिवालय पहुंचे। जहां जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई गई।
विज्ञापन


ये है पूरा मामला
पीड़ित मुनेद पुत्र अली मोहमद के मकान के बगल से सड़क से डायमंड क्रेशर से हजारों टन ओवरलोड ट्रक रोड़ी, कंकड़ लेकर गुजरती है। जो तालीम खान पुत्र आसीन का है, जिसके चलते सड़क पर काफी गहरे गड्ढे हो गए, जिसकी वजह से पीड़ित के घर में दरार आने की संभावना बन सकती थी। इसी बात को लेकर पीड़ित परिवार ने ट्रक चालक और क्रेशर मालिक तालीम पुत्र आसीन, शारुख पुत्र मुबीन, अतर खान, असर खान को कहा कि इस सड़क पर कुछ रोड़ी डाल दो, ताकि यह और ज्यादा न टूटे और मेरे मकान को नुकसान न हो। इसी बात को लेकर क्रेशर माफिया ने पूरे परिवार के साथ जमकर मारपीट की, जिसमें एक दूधमुंहा बच्चे को भी चोट लग गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें एक महिला को गंभीर चोट लगी, जिसका उपचार अभी जिला अस्पताल में चल रहा है। वहीं, इस पूरी घटना के बाद पुलिस ने क्रेशर माफिया से मिलीभगत के चलते पीड़ित परिवार के एक व्यक्ति को उठाकर धारा-151 में बंद कर दिया। जब ग्रामीणों ने विरोध किया, उसके बाद भी पुलिस वाले नहीं माने। वहीं, क्रेशर माफिया का कहना है कि मेरा तो कानून के साथ खेलना होता रहता है। मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते हो। इस पूरी घटनाक्रम को लेकर जिला कलेक्टर अर्तिका शुक्ला और जिला पुलिस अधीक्षक संजीव नैन को अवगत कराया गया और न्याय की मांग की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed