फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: Newly appointed Collector took charge, said - first priority will be to take Alwar to the top

Alwar News : कलेक्टर आर्तिका शुक्ला ने पदभार ग्रहण किया, बोलीं- अलवर को टॉप पर ले जाना होगी पहली प्राथमिकता

Sun, 08 Sep 2024 04:24 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 08 Sep 2024 04:24 PM IST
सार

जिले के नवनियुक्त कलेक्टर ने पदभार ग्रहण करते ही तमाम अधिकारियों के साथ मीटिंग की। उन्होंने कहा कि शहर का विकास और राज्य सरकार की बजट योजनाओं को धरातल पर लाना ही उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

विज्ञापन
Alwar News: Newly appointed Collector took charge, said - first priority will be to take Alwar to the top
आर्तिका शुक्ला, जिला कलेक्टर, अलवर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अलवर की नवनियुक्त जिला कलेक्टर आर्तिका शुक्ला ने आज जिला कलेक्टर व जिला मजिस्ट्रेट का पदभार ग्रहण किया। आते ही उन्होंने जिले के तमाम अधिकारियों की मीटिंग ली और उन्हें दिशा-निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने कहा कि पदभार संभालने के बाद उनकी पहली प्राथमिकता राज्य सरकार की 2024 -25 की बजट योजना को धरातल पर लाना है। उन्होंने कहा कि अलवर का विकास करना उनकी दूसरी महत्वपूर्ण प्राथमिकता है चाहे वह टूरिज्म हो, स्वच्छता हो या बाकी शुद्धिकरण हो। 

विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्र में आजीविका को बढ़ाना खासतौर पर महिला व बच्चों के स्वास्थ्य की समस्याओं को देखना और राज्य-केंद्र की जो घोषणाएं है  उनके हिसाब से अलवर जिले को टॉप पर लाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि पर्यटन के लिए जो योजना है वह कई मुद्दों के लिए महत्वपूर्ण है उस पर भी चर्चा की जाएगी। शहर की स्वच्छता को लेकर उन्होंने कहा कि स्वच्छता लोगों को साथ लेकर किया जाने वाला काम है। अलवर की जनता इतनी जागरूक है दिल्ली और जयपुर इतने पास है, उनको हम साथ लेकर स्वच्छता की पहल करेंगे।
विज्ञापन


जल संकट के लिए उन्होंने कहा जिला कलेक्टर ने खुद वीसी के माध्यम से पीएचईडी विभाग की मीटिंग ज्वाइन की थी, उसमें इस साल विभाग की बड़ी-बड़ी घोषणाएं हुई थीं, उन्हें भी धरातल पर लाया जाएगा और हर तरीके से अलवर का विकास किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed