{"_id":"66d87b249bad388af906389a","slug":"alwar-news-more-than-300-people-cheated-in-the-name-of-getting-loan-finance-company-cheated-with-money-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News : लोन दिलाने के नाम पर 300 से ज्यादा लोगों के साथ धोखाधड़ी, रुपये लेकर चंपत हुई फायनेंस कंपनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News : लोन दिलाने के नाम पर 300 से ज्यादा लोगों के साथ धोखाधड़ी, रुपये लेकर चंपत हुई फायनेंस कंपनी
Wed, 04 Sep 2024 08:52 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 04 Sep 2024 08:52 PM IST
सार
शहर में एक फाइनेंस कंपनी ने लोन देने के नाम पर तीन अलग-अलग जगहों से तीन सौ से अधिक लोगों के साथ धोखाधड़ी की और कई लाख रुपये लेकर फरार हो गए। अब पीड़ितों ने थाने पहुंचकर अपने साथ हुए धोखे की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलवर में लोन देने के नाम पर सदर, कोतवाली व एनईबी थाना क्षेत्र में तीन जगहों पर 300 से ज्यादा लोगों से कई लाख रुपये लेकर फरार हुई फाइनेंस कंपनी के खिलाफ पीड़ितों ने मामला दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि सानिया अस्पताल के पीछे, बर्फ खाना रोड व 200 फीट रोड पर संचालित शिव फाइनेंस ने लोगों को लोन देने के नाम पर उनके साथ धोखाधड़ी की और ऑफिस बंद करके भाग गए। अब लोन लेने के लिए ठगे जा चुके लोगों ने तीनों थानों में पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन
पीड़ितों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सानिया अस्पताल के पीछे स्थित शिव फाइनेंस के नाम से कंपनी का ऑफिस था। ये लोग लोन देने के लिए जनता को फोन करके बुलाते थे और उन्हें लोन देने के लिए ऑफर करते थे। 80 हजार से 1 लाख रुपये तक के लोन देने की बात कहकर कंपनी वालों ने पीड़ितों से आवश्यक कागज 5 हजार रुपये एडवांस ले लिए। इसके बाद कहा कि 4 सितंबर को आकर लोन की राशि चेक या ऑनलाइन से ले सकते हैं। अब बुधवार को जब पीड़ित यहां आए तो कार्यालय बंद मिला। इसके बाद यहां पहुंचे अन्य लोगों से बात करने पर पता चला कि न जाने कितने ही लोगों के साथ कंपनी ने ठगी की है। इसके बाद पीड़ितों ने पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन