फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: Married woman dies under suspicious circumstances in Bagad Tiraha area

Alwar News: बगड़ में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पीहर पक्ष ने जताई हत्या की आशंका, ससुरालियों पर लगाया आरोप

Sat, 26 Oct 2024 06:04 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 26 Oct 2024 06:04 PM IST
सार

लक्ष्मणगढ़ के बनजीरका गांव में विवाहिता सेखुना की संदिग्ध मौत पर उसके भाई इकबाल खान ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है। इकबाल का कहना है कि ससुराल वाले सेखुना को लंबे समय से दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे और बोलेरो गाड़ी की मांग कर रहे थे।

विज्ञापन
Alwar News: Married woman dies under suspicious circumstances in Bagad Tiraha area
मामले में कार्रवाई करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलवर के बगड़ तिराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत कल देर रात 30 वर्षीय एक विवाहिता की मौत हो गई। वहीं पीहर पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है, जिसका मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार महिला के भाई इकबाल खान ने बताया कि लक्ष्मणगढ़ के बनजीरका गांव में करीब 10 वर्ष पहले सेखुना की शादी हुई थी, लेकिन कुछ दिनों बाद ही ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज के चलते उसके साथ मारपीट बदतमीजी और डराने धमकाने लग गए थे। काफी बार समझाईश के बाद भी वह लोग नहीं माने और सेखुना के साथ मारपीट करते रहे। बहुत बार उन लोगों ने सेखुना को जान से मारने की धमकी भी देते रहे। बोलेरो गाड़ी की डिमांड करते रहे। 
विज्ञापन


कल देर शाम भी सेखुना ने अपने भाइयों को फोन के माध्यम से सूचना दी कि भाई मुझे यहां से ले जाओ ये लोग मुझे जान से मार देंगे। तब हमने कहा कि रात रात की बात कल सुबह ले जाएंगे, लेकिन कल देर रात हमको सूचना मिली कि आप की बेटी सेखुना की मौत हो गई है। हमको आशंका है कि सेखुना की मौत नहीं उसकी हत्या की गई है। हम लोग पहुंचे तो ससुराल पक्ष का कोई भी व्यक्ति मौके पर नहीं मिला। हमें सेखुना मृत अवस्था में मिंली थी, जिसकी लिखित शिकायत हमने बगड़ तिराहा थाने में दर्ज करा दी है, जिनके खिलाफ अब पुलिस के द्वारा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सेखुना का पोस्टमार्टम भी मेडिकल बोर्ड से किया जा रहा है। सेखुना के दो बच्चे हैं एक लड़का और एक लड़की रामगढ़ CO सुनील ने बताया कि देर रात बगड़ तिराहा थाना में विवाहिता की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया। इसकी जानकारी मैंने हॉस्पिटल आकर ली और पूरे मामले के बारे में समझा उसके बाद विवाहिता का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से कराया गया है। अभी ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच पड़ताल गहनता से की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed