{"_id":"64c11135ef737ba5480e2a00","slug":"alwar-news-gaurakshak-dal-and-local-people-beat-up-four-people-on-suspicion-of-cow-smuggling-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News: गौरक्षक दल और स्थानीय लोगों ने गौतस्करी के शक में 4 लोगों को पीटा, ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: गौरक्षक दल और स्थानीय लोगों ने गौतस्करी के शक में 4 लोगों को पीटा, ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Wed, 26 Jul 2023 05:57 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 26 Jul 2023 05:57 PM IST
सार
Alwar News: राजस्थान के अलवर जिले में गौरक्षक दल और स्थानीय लोगों ने गौतस्करी के शक में चार लोगों को पकड़कर पीट दिया। मामला खेड़ली थाना इलाके के दारोदा गांव का है। फिलहाल, पुलिस ने ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
गौतस्करी के शक में पिटाई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलवर के खेड़ली पुलिस थाना अंतर्गत दारोदा गांव में गौरक्षक दल और स्थानीय लोगों ने कथित गौतस्करी के शक में चार लोगों को पकड़ लिया, जिनके साथ ग्रामीणों ने जमकर मारपीट की। ग्रामीणों को शक था कि ये गोवंश को उठाने के लिए आएं हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों की पिटाई में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें से एक युवक प्रेम सिंह की हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया। युवकों को पकड़ने की सूचना के बाद खेड़ली पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को अपने साथ ले गई। पुलिस ने इस मामले में चारों युवकों की शिकायत पर ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, खेड़ली कस्बे में दारौदा के पास कथित रूप से गायों की तस्करी के मामले में चार लोगों को स्थानीय लोग और गौरक्षक दल की टीम ने पकड़ लिया। ग्रामीणों को शक था कि ये गांव में गायों की रेकी कर पिकअप में भरकर ले जाने की फिराक में हैं। लगातार गायों के गायब होने के बाद गौरक्षक दल और ग्रामीणों ने पहरा शुरू किया।
विज्ञापन
मंगलवार रात को सूचना मिली कि एक पिकअप गाड़ी आ रही है। इसमें गौतस्कर हैं और यह किसी भी गांव से गायों को उठाकर ले जाएंगे। पूरी रात ग्रामीणों और गौरक्षक दल ने गश्त की, तो एक पिकअप आती हुई दिखाई दी, जिसको ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसमें मौजूद चार युवकों के साथ मारपीट शुरू कर दी। उन्हें पकड़ा तो पूरा गांव एकत्रित हो गया। पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने सभी को वहां पर बैठा रखा था और उसके बाद पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया।
पुलिस मौके से प्रेम उम्र 57 साल निवासी नंगला, सीताराम, आरिफ पुत्र निवासी बोली का नंगला तसई गुहापर उम्र 45, सहाबू निवासी गुहापर को साथ ले गई। पिटाई से घायल हुए तीन लोगों को पुलिस खेड़ली के अस्पताल लेकर गई। जहां प्रेम सिंह की हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया। जबकि दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस को सुपुर्द किया गया।
इधर, खेड़ली अस्पताल के चिकित्सक पूरणमल मीणा ने बताया कि पुलिस यहां तीन लोगों को लेकर आई थी, जो पब्लिक की पिटाई में घायल हो गए थे। तीनों का मेडिकल किया गया। एक घायल प्रेम सिंह के चोट ज्यादा ही गंभीर है, जिसे रेफर कर दिया गया है और बाकी दो को उपचार के बाद पुलिस अपने साथ ले गई।
ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज - एसपी आनंद शर्मा
पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया कि इस संबंध में ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। उन्होंने किसी भी तरह की गौतस्करी की घटना से इनकार किया है। यह चारों लड़के वहां के लोकल हैं, जिनमें दो हिंदू और दो मुसलमान हैं। इनके साथ गौतस्करी के शक में मारपीट की गई, तीन लोग घायल हो गए। एक को गंभीर चोट होने पर अलवर रेफर किया गया है। जहां अलवर में इलाज के बाद उसको भी डिस्चार्ज कर दिया गया।