फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: Former minister Hem Singh Bhadana dies, last rites in Kishangarhbas, Vasundhara likely to attend

Alwar News: पूर्व मंत्री हेम सिंह भड़ाना का निधन, किशनगढ़बास में होगा अंतिम संस्कार, वसुंधरा के आने की संभावना

Mon, 02 Feb 2026 11:42 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 02 Feb 2026 11:42 AM IST
सार

आज सवेरे प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री हेमसिंह भड़ाना का अलवर में निधन हो गया। अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव भगेरी कलां में किया जाएगा। भड़ाना के निधन पर वरिष्ठ नेताओं ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। 

विज्ञापन
Alwar News: Former minister Hem Singh Bhadana dies, last rites in Kishangarhbas, Vasundhara likely to attend
पूर्व मंत्री हेमसिंह भड़ाना का निधन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान की राजनीति से सोमवार को एक दुखद खबर सामने आई। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व विधायक हेम सिंह भड़ाना का सोमवार सुबह करीब 7 बजे निधन हो गया। वे 59 वर्ष के थे और पिछले छह माह से कैंसर से पीड़ित थे।

विज्ञापन


परिजनों के अनुसार अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अलवर स्थित हरीश हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हाल ही में उन्हें ब्रेन हेमरेज भी हुआ था, जिसके चलते वे करीब 15 दिन तक गुरुग्राम के फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती रहे थे। हेमसिंह भड़ाना का अंतिम संस्कार दोपहर 12 बजे उनके पैतृक गांव किशनगढ़बास के भगेरी कलां में किया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के भी इसमें शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Kotputli-Behror News: बीएसएफ एएसआई को अंतिम विदाई, पदमाड़ा खुर्द में श्रद्धांजलि देने उमड़ा गांव
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र राजनीति से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले भड़ाना दो बार थानागाजी (अलवर) विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक रहे। दूसरी बार विधायक चुने जाने के बाद उन्हें पहले राज्य मंत्री और बाद में कैबिनेट मंत्री बनाया गया।

पार्टी ने उनके निधन के कारण सभी तय कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। बीमारी के बावजूद वे क्षेत्र के लोगों से लगातार संपर्क में रहते थे और जनसंपर्क व साफगोई के लिए पहचाने जाते थे। भड़ाना अपने पीछे दो बेटे और दो बेटियां छोड़ गए हैं। उनके बड़े बेटे धीरेंद्र भड़ाना व्यवसाय से जुड़े हैं, जबकि छोटे बेटे सुरेंद्र भड़ाना राजनीति में सक्रिय हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed