फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: Forest department meeting on plantation and prevention of illegal mining

Alwar News: पौधरोपण और अवैध खनन को लेकर वन विभाग की अहम बैठक, निगरानी और संरक्षण के दिए निर्देश

Sat, 21 Sep 2024 06:00 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 21 Sep 2024 06:00 PM IST
सार

अलवर फॉरेस्ट डिवीजन में वन विभाग द्वारा पौधरोपण और संरक्षण को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। DFO राजेंद्र हुड्डा ने जिलेभर में लगाए गए पौधों की सुरक्षा और मॉनिटरिंग पर जोर दिया। 

विज्ञापन
Alwar News: Forest department meeting on plantation and prevention of illegal mining
वन विभाग की बैठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले भर में लगाये पौधों के संरक्षण और अलवर फारेस्ट डिवीजन को लेकर वन विभाग की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। वन विभाग की डिवीजन स्तर की आवश्यक बैठक में जिलेभर में किए गए पौधरोपण और अन्य गतिविधियों के विषय में विचार किया गया। समस्याओं के बारे में अधिकारियों से चर्चा की गई। इस बैठक में पौधों के संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता भी दिखाई गई।

विज्ञापन


DFO राजेंद्र हुड्डा ने बताया कि समस्त क्षेत्रीय वन अधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें जिलेभर में विभिन्न योजनाओं के तहत पौधरोपण किया गया था। उन पौधों के संरक्षण के निर्देश दिए गए और फीडबैक लिया कि किस तरह से पौधों को सुरक्षित रखा जाए, क्योंकि पौधों की देखभाल ही आज की सबसे बड़ी जरूरत है। इन पौधों की ठीक तरीके से मॉनीटरिंग की जाए, ताकि वह सुरक्षित रह सके और वही जंगल में जिस प्रकार से अवैध खनन हो रहा है उसका भी फीडबैक लेके सभी अधिकारियों को निर्देश दिए, ताकि अवैध खनन की रोकथाम की जाए और अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। वहीं वन क्षेत्र में फायरिंग व शिकार जिस प्रकार से वन्य जीवों का किया जा रहा है उन पर भी रोक लगाने को लेकर बैठक ली। 
विज्ञापन


अधिकारियों को निर्देश दिए अगर ऐसी  घटना आगे होती है तो उसपर तुरंत प्रभाव से कार्यवाही की जाये और वन्य क्षेत्र में लगातार मोनेटरिंग की जाये ताकि वन्य जीवों को कोई नुकसान नही पहुंचा पाए और अगर कोई पेड़ काटने जैसी गतिविधियां कर रहा है तो उस पर भी रोकथाम के निर्देश दिए गए। जिले भर में अभी तक वन विभाग ने 8 लाख 20 हजार पौधे लागये हैं और इसके अलावा समाजिक संघठनों की बात की जाए तो अभी तक जिले भर में कुल 22 लाख के करीब पौधे लगाने का काम किया गया है। इनमें स्कूल, जिला परिषद, ग्राम पंचायत व अन्य सामाजिक संघठन शामिल हैं। जो केंद्रीय वन ओर पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव के द्वारा अभी तक 2 नगर वन बनाये हैं। उनमें भी करीब 20 हजार से अत्यधिक पौधे लागये जाएंगे और जल संरक्षण संरचना बनाई जाएगी। उनका रख रखाव का कार्य समाजिक संघठनों के साथ-साथ वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा किया जाएगा। वन विभाग का मानना है कि इनमें से अधिकांश पौधे भी वृक्ष बने तो जिले में सघन हरियाली आएगी। इसका सबसे बड़ा कारण यह भी है कि वन विभाग और सामाजिक संगठन भी इन पौधों के संरक्षण के लिए काफी गंभीर दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed