{"_id":"680763d65705d157940d1280","slug":"alwar-news-dogs-attacked-a-13-year-old-girl-and-ate-her-ears-stray-animals-again-spread-terror-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News: 13 साल की बच्ची पर जानलेवा हमला कर कान खा गए कुत्ते, आवारा पशुओं ने फिर फैलाया आतंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: 13 साल की बच्ची पर जानलेवा हमला कर कान खा गए कुत्ते, आवारा पशुओं ने फिर फैलाया आतंक
Tue, 22 Apr 2025 03:09 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 22 Apr 2025 03:09 PM IST
सार
आवारा कुत्तों के हमले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, इसी कड़ी में कल शाम ट्यूशन से लौट रही एक 13 वर्षीय बालिका पर कुत्तों ने अचानक हमला कर दिया और उसे जगह-जगह से बुरी तरह नोंच डाला। बालिका का अस्पताल में इलाज जारी है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जिले के बगड़ तिराहा थाना क्षेत्र के मीणापुरा गांव में सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब छठी कक्षा में पढ़ने वाली 13 वर्षीय बालिका पायल पर करीब 7 से 10 कुत्तों ने अचानक हमला कर दिया। यह हमला उस समय हुआ, जब वह ट्यूशन से पैदल घर लौट रही थी। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर खेत में काम कर रहे माता-पिता और ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक कुत्ते पायल को गंभीर रूप से घायल कर चुके थे। पिता के अनुसार लगभग डेढ़ मिनट तक कुत्ते बच्ची को नोंचते रहे। उसके शरीर का शायद ही कोई हिस्सा बचा हो, जिस पर काटने के निशान न हों।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Sawai Madhopur: 24 अप्रैल तक बंद रहेगा त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग, सुल्ताना ने इलाके में दिया शावकों को जन्म
विज्ञापन
हमले में पायल का एक कान पूरी तरह से कुत्ते खा गए, जबकि दूसरा कान भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। पूरे शरीर पर 50 से अधिक जगहों पर काटने के घाव हैं और डॉक्टरों ने उसे 70 से अधिक टांके लगाए हैं। फिलहाल उसका इलाज अलवर जिला अस्पताल में चल रहा है और कान का ऑपरेशन जयपुर में कराया जाएगा।
विज्ञापन
अलवर जिला अस्पताल के डॉक्टर विवेक सैनी ने इसे अब तक का सबसे भयावह डॉग बाइट केस बताया, खासकर किसी किशोर बालिका के लिए। पायल के चेहरे, पीठ, कुल्हे और जांघों पर गंभीर चोटें हैं। डॉक्टरों के अनुसार बच्ची को पूरी तरह ठीक होने में लगभग छह महीने का समय लग सकता है।
पायल के माता-पिता मनोहरलाल और कांतादेवी, मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उन्होंने बताया कि गांव में इससे पहले भी आवारा कुत्तों के हमले की घटनाएं हो चुकी हैं लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।पिछले दस दिनों में जिले में तीन अलग-अलग घटनाओं में बच्चों पर कुत्तों के हमले हुए हैं। नांगल समावधि गांव में एक कुत्ते ने तीन बच्चियों को शिकार बनाया, जबकि सदर थाना क्षेत्र के मुसखेड़ा गांव में एक अन्य बच्ची पर भी कुत्ते ने जानलेवा हमला किया था।