फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sawai Madhopur: Trinetra Ganesh Temple Route Closed Till April 24 as Tigress Sultana Gives Birth to Cubs in th

Sawai Madhopur: 24 अप्रैल तक बंद रहेगा त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग, सुल्ताना ने इलाके में दिया शावकों को जन्म

Tue, 22 Apr 2025 10:47 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 22 Apr 2025 10:47 AM IST
सार

बीते दिनों बाघ के हमले में सात साल के बच्चे की मौत के बाद वन विभाग ने त्रिनेत्र गणेश मंदिर में आम श्रद्धालुओं की आवाजाही पर पांच दिन की रोक लगाई थी। इसे अब बढ़ाकर 24 अप्रैल तक कर दिया गया है।

विज्ञापन
Sawai Madhopur: Trinetra Ganesh Temple Route Closed Till April 24 as Tigress Sultana Gives Birth to Cubs in th
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रणथंभौर नेशनल पार्क के बीच रणथंभौर दुर्ग में स्थित प्रसिद्ध त्रिनेत्र गणेश मंदिर आम श्रद्धालुओं के लिए अब 24 अप्रैल तक बंद रहेगा। वन विभाग ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंदिर तक जाने वाले मार्ग को अस्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


यह निर्णय 16 अप्रैल को हुए दुखद हादसे के बाद लिया गया है, जिसमें त्रिनेत्र गणेश मंदिर से दर्शन कर लौट रहे 7 वर्षीय मासूम कार्तिक सुमन पर एक बाघ ने हमला कर दिया था। इस हमले में मासूम की दर्दनाक मौत हो गई थी। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan Weather Today : भीषण लू से मिली राहत, फतेहपुर में हिल स्टेशन जैसा मौसम, 17 पर पहुंचा रात का तापमान
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के तुरंत बाद रणथंभौर के फील्ड डायरेक्टर अनूप के.आर. ने एहतियातन 5 दिनों के लिए मंदिर मार्ग को श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया था। अब चूंकि उस अवधि की समय सीमा पूरी हो चुकी है, लेकिन क्षेत्र में अभी भी बाघों की सक्रियता बनी हुई है, ऐसे में एक बार फिर से 24 अप्रैल तक के लिए मार्ग को बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

रणथंभौर वन प्रशासन के अनुसार त्रिनेत्र गणेश मार्ग के आसपास बाघ टी-107 सुल्ताना ने मिश्र दर्रा क्षेत्र के पास एक गुफा में शावकों को जन्म दिया है। इस कारण उस क्षेत्र में सुल्ताना का मूवमेंट लगातार बना हुआ है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए वन विभाग ने फिर से नया आदेश जारी कर श्रद्धालुओं की आवाजाही पर रोक लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed