फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: Dispute over parking bike on the road reached level of fight, one injured by hitting with a stick

Alwar News: रास्ते पर बाइक खड़ी करने को लेकर हुआ विवाद मारपीट तक पहुंचा, डंडे से मारकर किया घायल

Wed, 08 May 2024 01:22 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 08 May 2024 01:22 PM IST
सार

सड़क के बीच बाइक खड़ी करने को लेकर दो युवकों के बीच हुई तू-तू, मैं-मैं मारपीट तक जा पहुंची और एक युवक ने अपने साथियों को बुलाकर दूसरे युवक पर डंडों से प्रहार कर दिया। घायल अवस्था में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Alwar News: Dispute over parking bike on the road reached level of fight, one injured by hitting with a stick
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलवर शहर में मंगलवार शाम सड़क पर बाइक खड़ी करने को लेकर दो युवकों में जमकर तू-तू, मैं-मैं हुई। इसके बाद उनमें से एक युवक ने अपने साथियों को बुलाकर दूसरे पर पर डंडों से प्रहार कर उसे घायल कर दिया। 

विज्ञापन


घटना के समय मौजूद प्रदीप ने बताया कि शहर के पंचवटी इलाके में एक दुकान के आगे रोड पर बाइक खड़ी थी, जहां सामने से आए दो युवकों ने बाइक वाले युवक से जमकर बहसबाजी की और फिर फोन करके अपने साथियों को बुलाया। ब्रेजा कार से आए युवक के साथियों में से एक ने गाड़ी से डंडा निकालकर युवक के सिर व पैर पर हमला कर दिया, जिससे उसके पैर की हड्डी टूट गई। साथ ही बीच बचाव के दौरान प्रदीप के हाथ में खरोंच आई है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed