फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: CBI raids two hospitals of Alwar regarding buying and selling of children.

Rajasthan News: अलवर में बच्चों को खरीदने-बेचने का शक, CBI ने दो अस्पतालों में की रेड, IVF सेंटर संचालक फरार

Fri, 12 Apr 2024 05:45 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 12 Apr 2024 05:45 PM IST
सार

आरआर हॉस्पिटल और प्रीबगोम बेबी IVF सेंटर में सीबीआई ने रेड मारी है। मामला बच्चों को खरीदने-बेचने से जुड़ा बताया जा रहा है, लेकिन अधिकारी अभी जांच की बात कर रहे हैं और कुछ भी स्पष्ट नहीं कर रहे हैं।

विज्ञापन
Alwar News: CBI raids two hospitals of Alwar regarding buying and selling of children.
अलवर के अस्पताल में सीबीआई का छापा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के 60 फुट रोड पर स्थित RR हॉस्पिटल में शुक्रवार सुबह 9 बजे CBI की रेड पड़ी। जयपुर और दिल्ली की टीम अस्पताल में जांच करने पहुंची है। इसके बाद टीम प्रीबगोम बेबी  IVF सेंटर पहुंची। मामला बच्चों को खरीदने-बेचने से जुड़ा बताया जा रहा है, लेकिन अधिकारी अभी जांच की बात कर रहे हैं और कुछ भी स्पष्ट नहीं कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि कार्रवाई की भनक लगते ही प्रीबगोम बेबी सेंटर का संचालक डॉ. पंकज गुप्ता जरूरी डॉक्युमेंट लेकर फरार है।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार आरआर हॉस्पिटल में मुख्य रूप से डिलीवरी के केस आते हैं। यहां कल्कि IVF सेंटर भी है। प्रीबगोम बेबी IVF सेंटर के टेस्ट ट्यूब बेबी वाले सेंटर के प्रसव वाले केस भी यहां होते रहे हैं। यहां पहले 70 साल की महिला ने बच्चे को जन्म दिया था। कार्रवाई को लेकर अस्पताल को लॉक कर दिया गया है। लोगों गी एंट्री भी बंद कर दी गई थी।
विज्ञापन


सीबीआई आरआर हॉस्पिटल में जांच करने में लगी हुई है। यहां भी बच्चों के लेनदेन का मामला हो सकता है। अभी यह स्पष्ट होना बाकी है कि प्रीबगोम आईवीएफ सेंटर से इस जांच का कोई संबंध है या नहीं। आर आर हॉस्पिटल में कल्कि आईवीएफ सेंटर भी संचालित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोख सौदे का आरोप
जानकारी के अनुसार प्रीबगोम बेबी सेंटर के संचालक पर झारखंड की एक महिला ने इलाज के नाम पर धोखाड़ी का आरोप लगाया था। महिला ने कोतवाली थाने में शिकायत दी थी। महिला का कहना था कि उसको इस सेंटर में किराए पर कोख देने की बात पता चली थी। इसके बाद उसने जानकारी जुटाई और संपर्क किया तो तीन लाख रुपये में सौदा तय हो गया था। महिला ने आरोप लगाया था कि सेंटर में उसके शरीर से एग निकाल लिए गए, वो गर्भवती नहीं हुई। इसके बाद उसने पैसे मांगे तो डॉक्टरों ने दूसरी लड़की लाने के बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed