फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: Bike rider dies due to collision with unknown vehicle on Kishangarh bypass

Alwar News: किशनगढ़ बाईपास पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पुलिस ने शुरू की तलाश

Mon, 18 Nov 2024 02:40 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 18 Nov 2024 02:40 PM IST
सार

खैरथल थाने के हेड कांस्टेबल भीम सिंह ने बताया कि किशनगढ़ बाईपास पर हादसे की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अलवर के अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Alwar News: Bike rider dies due to collision with unknown vehicle on Kishangarh bypass
पुलिस को जानकारी देते मृतक के परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलवर के खैरथल थाना क्षेत्र के किशनगढ़ बाईपास पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा और केस दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


खैरथल थाने के हेड कांस्टेबल भीम सिंह ने बताया कि रविवार शाम करीब 7:00 बजे सूचना मिली कि किशनगढ़ बाईपास पर एक एक्सीडेंट हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति को किशनगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत में उसे अलवर रेफर किया गया। रात को अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतक की पहचान नरेश चंद्र (54) निवासी टांका हेड़ी चिरंजीलाल के रूप में हुई। मृतक के शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में कराया गया। पुलिस ने बताया कि परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और वाहन की तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक ठेकेदार के पास मुनीम का काम करता था। पुलिस ने शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस उस वाहन को भी तलाश कर रही है, जिससे यह हादसा हुआ। अभी तक परिजनों ने कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई है, लेकिन जल्द ही रिपोर्ट दर्ज करवाई जाएगी। मृतक की पहचान उसकी जेब में मिले कागजों से हुई, जिसके आधार पर पुलिस ने परिवार को सूचित किया। परिवार के सदस्य अस्पताल पहुंचे और शव को अलवर भेज दिया, जहां उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed