फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: Bhaidooj celebrated in Central Jail, sisters applied tilak to brothers in jail and fed them sweets

Alwar News : सेंट्रल जेल में मनाई भाईदूज, बहनों ने जेल में बंद अपने भाइयों को तिलक लगाकर मिठाई खिलाई

Sun, 03 Nov 2024 09:12 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 03 Nov 2024 09:12 PM IST
सार

भाईदूज के मौके पर अलवर सेंट्रल जेल में महिलाओं ने जेल में बंद अपने भाइयों को तिलक लगाकर मिठाई खिलाई और जुर्म की दुनिया छोड़ने का संकल्प दिलाया। इस मौके पर जेल के अंदर और बाहर काफी भीड़ देखी गई।

विज्ञापन
Alwar News: Bhaidooj celebrated in Central Jail, sisters applied tilak to brothers in jail and fed them sweets
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में आज भाईदूज का पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाली महिलाओं की भीड़ लगी रही। इसके अलावा महिलाएं जेल में बंद अपने भाइयों का तिलक करने अलवर सेंट्रल जेल पहुंचीं, जहां कड़ी सुरक्षा के बीच बहनों ने अपने भाइयों के तिलक किया। बड़ी संख्या में जिला कारागार पहुंची बहनों ने जेल में बंद कैदियों का तिलक कर उन्हें मिठाई खिलाई और उनसे अपराध की दुनिया छोड़ने का वचन लिया।

विज्ञापन


इस मौके पर जेल प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पूरे इंतजाम  किए थे। मिठाई और पूजा सामग्री भी जिला कारागार ने ही उपलब्ध कराई थी। बहनों ने अपने भाइयों से अपराध की दुनिया छोड़ने का वचन लिया। 
विज्ञापन


अपने भाई से मिलने आई सविता ने भावुक होकर कहा कि अपने भाई से मिलने पर वह उससे पूछेगी कि आखिर उसने ऐसा काम ही क्यों किया, जिसकी वजह से त्योहार मनाने यहां आना पड़ा। उसने कहा कि वह बाकी लोगों से भी यही कहना चाहती है कि कोई भी किसी तरह का अपराध न करे ताकि किसी भी बहन को इतने बड़े त्योहार को मनाने के लिए जेल तक आना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed